Dheeraj Dhoopar-Vinny Arora के घर दूसरी बार गूंजेगी किलकारी! शादी की 10वीं सालगिरह पर दी खुशखबरी

Dheeraj Dhoopar-Vinny Arora Announces Second Pregnancy: टीवी के पॉपुलर एक्टर धीरज धूपर और एक्ट्रेस विन्नी अरोड़ा जल्द ही दूसरी बार मम्मी-पापा बनने वाले हैं। ये खुशखबरी दोनों ने शादी की 10वीं सालगिरह पर दी है।

Dheeraj Dhoopar-Vinny Arora Announces Second Pregnancy: टीवी के पॉपुलर एक्टर धीरज धूपर और एक्ट्रेस विन्नी अरोड़ा की जोड़ी इंडस्ट्री की चहेती जोड़ियों में से एक है। विन्नी अरोड़ा और धीरज धूपर अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर एक-दूजे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। आज धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा की शादी की 10वीं सालगिरह है। इस मौके पर दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की। लेकिन खास बात तो यह है कि शादी की 10वीं सालगिरह पर ही धीरज और विन्नी ने फैंस को खुशखबरी भी सुनाई है। दरअसल, धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा दूसरी बार मम्मी-पापा बनने वाले हैं। इस चीज के लिए फैंस और स्टार्स उनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। जूम हिंदी पर यह भी पढ़ें: Desi Bling 2 में शादी के बंधन में बंधेंगे Karan Kundrra-Tejasswi Prakash? धमाकेदार ट्विस्ट के साथ होगी हर रस्म

Dheeraj Dhoopar-Vinny Arora के घर दूसरी बार गूंजेगी किलकारी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

धीरज धूपर ने शादी की 10वीं सालगिरह पर पत्नी विन्नी अरोड़ा संग रोमांटिक फोटोशूट साझा किया। इन तस्वीरों में उनका बेटा जैन भी नजर आया। वहीं आखिरी फोटो में लिखा नजर आया, "हम अपने परिवार में थोड़ा सा प्यार और जोड़ रहे हैं।" इन फोटोज को शेयर करते हुए धीरज धूपर ने कैप्शन में लिखा, "साथ के एक दशक, जिंदगी अभी और बाकी है। 10 साल बाद, आप अभी भी मेरे पसंदीदा हो और मेरी पसंदीदा प्रेम कहानी हो। शादी की सालगिरह मुबारक हो, माय लव।" जूम हिंदी पर यह भी पढ़ें: 'KISS करो', सुनसान जगह पर डायरेक्टर ने Debina Bonnerjee संग की थी गंदी हरकत, कांप गई थीं एक्ट्रेस

    धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा की इन तस्वीरों पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। एक्टर की इस पोस्ट पर विन्नी अरोड़ा की बहन इकमीत अरोड़ा ने भी कमेंट किया और लिखा, "मैं दोबारा मासी बनने वाली हूं।" वहीं कीश्वर मर्चेंट ने लिखा, "इस बार मैं बेबी गर्ल की टीम में हूं।" इनके अलावा श्रद्धा आर्या, सुप्रिया शुक्ला जैसे सितारों ने कमेंट कर शादी की सालगिरह की बधाइयां दीं। बता दें कि धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा 2022 में पहली बार मम्मी-पापा बने थे। एक्ट्रेस ने अगस्त में बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने जैन रखा।

    End of Feed