'मैनेजर ने मेरी चेस्ट दबाई', Sonarika Bhadoria संग हुई थी गंदी हरकत, याद कर नम हुईं एक्ट्रेस की आंखें

Sonarika Bhadoria Molested At 10 Age: टीवी एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया फैंस के बीच काफी एक्टिव हैं और अब एक्ट्रेस ने फैंस को जिंदगी की एक घटना के बारे में बताया है, जिसे याद कर वह भावुक हो गईं।

Sonarika Bhadoria Molested At 10 Age: टीवी एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) ने सीरियल देवो के देव महादेव (Devon Ke Dev Mahadev) में पार्वती का रोल निभाकर इंडस्ट्री में खास जगह बना ली है। इस शो ने सोनारिका को फैंस के बीच अलग पहचान दिलाई। ये शो बेशक खत्म हो चुका है, लेकिन फैंस आज भी सोनारिका को माता पार्वती के रोल के लिए ही जानते हैं। सोनारिका अपने फैंस को अपनी जिंदगी के बारे में अक्सर बताती रहती हैं और इस बार एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी से जुड़ी एक काले सच से रूबरू करवाया है। सोनारिका ने बताया कि कैसे उन्हें एक बार मैनेजर ने गंदी तरह छुआ था। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: कौन हैं Neha Fatima? Bigg Boss मलयालम 8 में ताशी संग लव एंगल से तंग आए माता-पिता, शो में पहुंचे

sonarika bhadoria

sonarika bhadoria (photo credit- instagram)

    रेस्टोरेंट में सोनारिका भदौरिया संग गंदी हरकत

    हाल ही में सोनारिका भदौरिया ने हॉटरफ्लाई से खास बातचीत की। इस मौके पर एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी भी अनसेफ फील किया है? इस सवाल पर ही एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी से जुड़े घटिया बताई, जिसे याद कर वह आज भी रो पड़ती हैं। सोनारिका ने कहा, 'एक बार कुछ ऐसा हुआ था, जिस वजह से मैं निराश हो गई थी। मेरा एक मुंहबोला भाई था। तब मैं 10-11 साल की थी। मैं उसे राखी बाधती थी और मैं उसे राखी बांधने गई थी। तब पापा ने हमें एक रेस्टोरेंट में लंच पर चलने के लिए कहा। मैं अपने पापा-मां और भाई के साथ हां गई थीं। यहां पर एक दरवाजे से दूसरे दरवाजे तक जाने में 5 कदम की दूरी थी। उसी रास्ते में एक आदमी मेरे साथ चल रहा था।' (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Nomination: घरवालों ने एक-दूसरे को बनाया निशाना, ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट

      मैंनेजर की हरकत से डरी थीं सोनारिका

      सोनारिका ने आगे कहा, 'उन 5 कदमों में ही उसने मेरी चेस्ट को दबाया था। मुझे उस वक्त कुछ समझ ही नहीं आया था और मैं एकदम शांत हो गई थी। जब मैं 15-16 साल की हुई थी तब मुझे सब समझ आया और मैंने अपनी मां को इस बारे में बताया। मां ने भी यही कहा कि तुमने पहले क्यों नहीं बताया।' सोनारिका ने आखिर में बताया कि उन्होंने आज तक इस घटना के बारे में पिता को नहीं बताया है और अगर ये बात वह उन्हें बतातीं तो वह आदमी जिंदा नहीं रहता। सोनारिका अपने साथ हुई इस घटना को याद कर काफी भावुक हो गईं। एक्ट्रेस की आंखें नम हो गईं।

      End of Feed