TV की पार्वती Puja Banerjee दूसरी बार बनने वाली हैं मां, व्लॉग शेयर कर दिखाया पति का रिएक्शन

Devon Ke Dev Mahadev Actress Puja Banerjee Expecting Second Baby: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस पूजा बनर्जी दूसरी बार मम्मी बनने वाली हैं। उन्होंने व्लॉग शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी।

Devon Ke Dev Mahadev Actress Puja Banerjee Expecting Second Baby: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पूजा बनर्जी यूं तो कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं, लेकिन 'देवों के देव महादेव' की पार्वती बनकर पूजा बनर्जी सबके दिलों पर छा गईं। पूजा बनर्जी इन दिनों छोटे पर्दे से तो दूर हैं, लेकिन व्लॉग साझा कर फैंस से जुड़ी रहती हैं। वहीं हाल ही में पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) ने व्लॉग के जरिए ही फैंस को खुशखबरी दी है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह जल्द ही दूसरी बार मम्मी बनने वाली हैं। यह भी पढ़ें: TV के इन मशहूर कपल पर लगा किडनैपिंग का आरोप, कुछ दिन पहले हुए हैं कंगाल!

puja banerjee kunal verma going to be parent again

पूजा बनर्जी-कुणाल वर्मा दूसरी बार बनने वाले हैं मम्मी-पापा, फोटो क्रेडिट- पूजा बनर्जी व्लॉग

    पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) ने व्लॉग में बताया कि वह दूसरी बार मम्मी बनेंगी। उन्होंने अपने पति और एक्टर कुणाल वर्मा को सरप्राइज भी दिया। पूजा बनर्जी ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि वह आगे दोबारा बेबी प्लान करेंगी भी या नहीं, लेकिन इस बार वह अपने पति कुणाल वर्मा को सरप्राइज देना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि कुणाल वर्मा चाहते भी थे कि हमारे घर दूसरा बेबी आए। वहीं व्लॉग में नजर आया कि पूजा के सरप्राइज से कुणाल वर्मा भी हैरान रह गए। उन्होंने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस से कंफर्म किया कि क्या ये सच है। खुशी में उन्होंने पूजा बनर्जी को गले भी लगाया। यह भी पढ़ें: Exclusive: पूजा-कुणाल संग हुई करोड़ों की ठगी में सहारा बने अर्जुन बिजलानी

    End of Feed