एक्टर मोहित रैना (Mohit Raina) ने साल 2021 में शादी की थी। एक्टर ने गुपचुप तरीके से शादी करके सभी को हैरान कर दिया था। अब एक्टर पिता बन गए हैं। मोहित रैना और उनकी पत्नी अदिति पेरेंट्स बन गए हैं। कपल के घर नन्ही परी आई है। देवों के देव महादेव फेम एक्टर ने अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की। अपनी शादी की तरह इस बात को भी मोहित ने सबसे छुपा कर रखा था। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी के साथ क्यूट फोटो शेयर की है।
mohit raina (Credit pic: instagram)
फोटो में एक्टर अपनी बेटी की उंगली पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर ने क्यूट फोटो को शेयर करते हुए प्यारा सा मैसेज भी लिखा है। फैंस एक्टर को बधाई दे रहे हैं। मोहित ने बेटी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, अब हम 3 हो गए हैं। अपनी बेबी गर्ल का इस दुनिया में स्वागत करते हैं। मोहित ने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया है।
मोहित रैना के घर आईं नन्ही परी
कुछ समय पहले मोहित और अदिति को लेकर खबर आई थी कि उनकी शादी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। मोहित ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि हम दोनों एक -दूसरे के साथ बेहद खुश है। हमने अपनी फर्स्ट एनीवर्सरी हिमाचल प्रदेश में सेलिब्रेट की थी। एक्टर ने अदिति के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी। मोहित और अदिति ने साल 2021 में 24 दिसंबर को शादी की थी। मोहित अपनी लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। वो सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं।
मोहित रैना को घर- घर में टीवी शो देवों के देव महादेव शो से पहचान मिली थी। इस शो में उनके साथ मौनी रॉय लीड रोल में थी। इसके बाद वो उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, सिद्दत जैसी फिल्मों में दिखाई दिए। फिल्मों के अलावा एक्टर भौकाल जैसी वेब सीरीज में नजर आए थे।
