प्रेग्नेंसी के बाद बीमारी से जूझ रहीं देबिना बनर्जी! ऐसा हो गया है एक्ट्रेस की बॉडी का हाल

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 21, 2022, 07:32 AM IST

Debina Bonnerjee swollen body health issues: देबीना बनर्जी ने अपने फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'यह बिल्कुल सच है... चीजें जो आपको मारती नहीं हैं। मैं उन सब से बच गई हूं। मेरा पोस्टपार्टम बेली फैट ठीक होने की राह पर है।'

Debina Bonnerjee Health issues: देबिना बनर्जी दोबारा मां बन चुकी हैं। देबीना और उनके पति गुरमीत चौधरी ने हाल ही में 11 नवंबर को अपनी दूसरी बच्ची का स्वागत किया है। इस कपल ने अपने बच्चे के आने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। देबिना और उनकी बेटी का अस्पताल से छुट्टी के बाद घर पर जोरदार स्वागत हुआ। हालांकि अब देबीना बनर्जी ने पोस्टपार्टम बॉडी की तस्वीरें शेयर की हैं। टीवी एक्ट्रेस ने इसी के साथ यह खुलासा किया है कि उनके हाथ और पैर सूज गए हैं। शनिवार को देबिना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में खुद की कुछ फोटोज शेयर की थीं। इसमें उनके शरीर में अजीब से बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

देबीना बनर्जी ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'यह बिल्कुल सच है... चीजें जो आपको मारती नहीं हैं, सिर्फ आपको मजबूत बनाती हैं। पिछले कुछ महीने और दिन बहुत थकाने वाले थे... ओपनियन, शारीरिक सीमाएं और प्रक्रियात्मक कठिनाइयां.... मैं उन सब से बच गई हूं। मेरा पोस्टपार्टम बेली फैट ठीक होने की राह पर है।'

End of Feed