Dalljiet Kaur ने तलाक की खबरों के बीच उठाया बड़ा कदम, सोशल मीडिया से किया पति निखिल पटेल का पत्ता साफ

Dalljiet Kaur Unfollows Nikhil Patel On Instagram: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपने शादीशुदा रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बनी हैं। बताया जा रहा था कि दलजीत और निखिल जल्द ही अलग होने जा रहे हैं। यहां तक कि तलाक की खबरों के बीच अब दलजीत कौर ने निखिल पटेल को अनफॉलो भी कर दिया।

Dalljiet Kaur Unfollows Nikhil Patel On Instagram: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस दलजीत कौर अपने करियर के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने बीते साल ही एनआरआई बिजनेसमैन निखिल पटेल संग शादी रचाई थी, जिससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। दलजीत कौर की दूसरी शादी की चर्चा हर दूसरे इंसान के जुबान पर थी। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि शादी को अभी एक साल पूरे नहीं हुए हैं और दोनों के अलग होने की खबरें सामने आने लगी हैं। यहां तक कि दलजीत कौर ने अब सोशल मीडिया पर भी बड़ा कदम उठाया है।

दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने निखिल पटेल संग अपनी शादी की सारी तस्वीरें और वीडियोज डिलीट कर दी थीं। यहां तक कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो से भी 'पटेल' सरनेम हटा दिया था, जिसके बाद से ही दलजीक कौर और निखिल पटेल के तलाक की खबरें सामने आनी शुरू हो गईं। इन अटकलों के बीच अब दलजीत कौर ने निखिल पटेल को इंस्टाग्राम पर भी अनफॉलो कर दिया है। ऐसे में लोगों का शक यकीन में बदलता जा रहा है। बता दें कि दलजीत ही नहीं, बल्कि निखिल पटेल की इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर भी एक्ट्रेस संग उनकी एक भी तस्वीर नहीं है।

End of Feed