Nikki Tamboli-Gaurav Khanna Fight: सोनी टीवी का कुकिंग रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में शो के दौरान निक्की तंबोली और गौरव खन्ना की बीच भयंकर लड़ाई हुई। दरअसल एक टास्क के दौरान गौरव खन्ना ने निक्की तंबोली के टास्क से टाइम कट करने के बोली लगाई। एक्टर की ये हरकत निक्की को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। भरी महफिल में एक्ट्रेस ने गौरव को असुरक्षित इंसान बता डाला। ये प्रोमो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पूरी कंट्रोवर्सी के दौरान निक्की तंबोली ने सामने आकार गौरव खन्ना से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया।
निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) ने कहा 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) के सेट पर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने मेरे मुंह पर गाजर के छिलके फेंक कर मारे। बल्कि डायरेक्टर ने सेट पर साफ मना किया था की कोई भी खाने की बेकदरी नहीं करेगा। मैंने शुरु से ही अपना स्टैंड लिया है और इस बतमीजी को मैं अनदेखा नहीं कर पाऊँगी। गौरव को खाने का सम्मान करने नहीं आता है और उनकी हरकतें अनप्रोफेशनल है। वो कोई मेरे दोस्त नहीं थे जो ऐसा कर सके।' इस बयान से लगता है की निक्की गौरव से काफी नाराज है।
बता दें लड़ाई होने के बाद निक्की सेट छोड़कर चली गई थीं क्यूंकी जब तक गौरव अपने इस व्यवहार के लिए माफी नहीं मांगेंगे। सोशल मीडिया पर गौरव के फैंस निक्की को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का मानना है की निक्की 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' को बिग बॉस का घर समझ रही हैं। गौरव से पहले निक्की राजीव अदातिया संग भी बहस-बाजी में फंस चुकी हैं।
