Celebrity Masterchef: टीवी दुनिया का फेमस कुकिंग रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। अब शो अपने अंतिम चरण यानी फिनाले की ओर तेजी से बढ़ रहा है। सभी टीवी सेलेब्स एक दूजे को जबरदस्त टक्कर दे रहे हैं और ट्रॉफी की रेस में जुटे हुए हैं। इस बीच शो के सेट से एक वीडियो सामने आया जिसमें गौरव खन्ना को पत्नी आकांक्षा चमोला द्वारा सप्राइज़ मिला। ऐसे में आकांक्षा ने पति गौरव से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया जिसे सुन सभी काफी इंप्रेस हुए। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो।
रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) के सेट से सामने आए वीडियो में देखने को मिला की जजेस फराह खान, रणवीर बराड़ और विकास खन्ना गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की तारीफ कर रहे हैं। जजेस कहते हैं कि 'गौरव ने जीरो से स्टार्ट किया और आज वो पहले नंबर पर पहुंच गए। गौरव ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक बार जो उन्होंने कमीटमेंट दे दी तो दे दी।' ऐसे में फराह भी कहती नजर आईं कि 'हम सब गौरव को अपनी जिद्द की वजह से जानते हैं।'
ये सुन आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) कहते हैं कि गौरव खन्ना अपनी चीजों को लेकर काफी ज्यादा जुनूनी है। अगर वो किसी चीज को ठान लेगा तो करके ही रहेगा। रिश्ते, शादी कोई भी चीज है चाहे दुनिया इधर की उधर हो जाए वो तो करेगा। आकांक्षा के मुंह से ये बातें सुन वहां खड़े सभी जजेस और कंटेस्टेंट काफी ज्यादा इंप्रेस होते हैं। बता दें रिपोर्ट्स के मुताबिक 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' सीजन 1 के विनर गौरव खन्ना बने है।
