Bigg Boss 19 Zeishan Quadri: कौन हैं बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट Zeishan Quadri? जानें फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स

Bigg Boss 19 Contestant Zeishan Quadri: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में फेमस राइटर और बॉलीवुड एक्टर जीशान कादरी की एंट्री हुई जिसे देख सब चौंक गए। आज टाइम्स नाउ नवभारत की इस लिस्ट में हम बताएंगे जीशान कादरी की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी डिटेल्स जिन्हे जानकर आप कंटेस्टेंट को पहचान पाएंगे।

Bigg Boss 19 Contestant Zeishan Quadri: 'बिग बॉस 19' का आगाज जैसे ही हुआ दर्शकों के बीच अफरा तफरी मच गई। कई महीनों से चल रहा इंतजार कल रात यानी 24 अगस्त को खत्म हो गया। आखिरकार मेकर्स 19वें सीजन के साथ टीवी पर धमाल मचाने लौट ही आए। इस बार जिस चीज ने दर्शकों का ध्यान खींचा वो है थीम जो राजनीति पर है। कंटेस्टेंट इस बार अपनी अपनी सरकार बनाएंगे और घर पर राज करेंगे। ऐसे में 15 कंटेस्टेंट के साथ जीशान कादरी ने भी 'बिग बॉस 19' में हिस्सा लिया है। आज हम आपको उन्ही के बारें में जानकारी देने वाले हैं इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss 19 Zeishan Quadri

Image Source: Jio Hotstar

जीशान कादरी ने ऐसे शुरू की करियर की शुरुआत

जीशान खान (Zeishan Quadri) एक एक्टर होने के साथ-साथ लेखक, डायरेक्टर और फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं। एक्टर ने अनुराग कश्यप के साथ फिल्म 'गैंग्स ऑफ वाससेपुर' लिखी उन्होंने विशेष रूप से भाग 2 के लिए कहानी लिखी। बॉलीवुड में जीशान ने कदम फिल्म 'गैंग्स ऑफ वाससेपुर' में डेफिनेट का किरदार निभाकर रखा। इसके बाद एक्टर के करियर को पंख लग गए और वो मेरठिया गैंगस्टर्स, रिवाल्वेर रानी और बनाना जैसी कई फिल्मों में नजर आए। फिल्मों के साथ साथ जीशान ने वेब सीरीज की दुनिया में भी काम किया।

End of Feed