Bigg Boss Ott 2: फुकरा इंसान से उर्फी जावेद ने लिया पंगा, बोलीं- ये इतना बड़ा झूठा है....

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 3, 2023, 11:22 AM IST

Urfi Javed On Abhishek Malhan: हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 के कंटेस्टेंट फुकरा इंसान की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वो उर्फी जावेद के साथ काम करने को लेकर बात कर रहे हैं। इसी के साथ उर्फी जावेद ने उन्हें करारा जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर स्टोरी पोस्ट की है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए क्या है ये पूरा मामला।

Urfi Javed On Abhishek Malhan: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन शुरू हो गया है। इस बार शो में एक से बढ़ कर एक कंटेस्टेंट एक दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। इन दिनों कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान सुर्खियों में बने हुए हैं। फुकरा इंसान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो उर्वशी रौतेला और उर्फी जावेद के साथ काम करने को लेकर बात कर रहे हैं। इस वीडियो को देख बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 की कंटेस्टेंट रह चुकी उर्फी जावेद ने अपना बयान दिया है और फुकरा को झूठा बोला है।

Bigg Boss Ott 2: फुकरा इंसान से उर्फी जावेद ने लिया पंगा, बोलीं- ये इतना बड़ा झूठा है....

Urfi Javed On Abhishek Malhan: हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 के कंटेस्टेंट फुकरा इंसान की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वो उर्फी जावेद के साथ काम करने को लेकर बात कर रहे हैं। इसी के साथ उर्फी जावेद ने उन्हें करारा जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर स्टोरी पोस्ट की है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए क्या है ये पूरा मामला।

हाल में बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2 ) के कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) को लेकर खबर आ रही है की उर्फी जावेद ने उनको झूठा बोला है। दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक कहते नजर आ रहे हैं कि मुझे एक रात को कॉल आया की उर्वशी रौतेला के साथ म्यूजिक वीडियो कर लो। इसी के साथ अभिषेक बताते हैं कि उनको पैसे नहीं दिए जा रहे थे। बात करते हुए कहते हैं कि उनको उर्फी जावेद के साथ म्यूजिक वीडियो करने का भी ऑफर मिला था। वीडियो वायरल होने के बाद बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 की कंटेस्टेंट रह चुकी उर्फी ने अपने सोशल मीडिया पर ये स्टोरी पोस्ट की है। उर्फी कहती है कि मुझे आश्चर्य है कि वह झूठ क्यों बोल रहा है।. ऐसा कोई म्यूजिक वीडियो कभी नहीं था।

End of Feed