Bigg Boss OTT controversy: सलमान खान के फेमस रियलिटी शो पिछले हफ्ते 17 जून को ओटीटी प्लेटफार्म जियो सिनेमा पर रिलीज कर दिया गया है। इस बार शो में एक से बढ़ कर एक कंटेस्टेंट ने भाग लिया है, जो आगे चलकर जबरदस्त टक्कर देने वाले हैं एक दूसरे को। शो के पहले दिन ही कॉमेडियन पुनीत सुपरस्टार को शो से बाहर निकाल दिया गया था। दरअसल पुनीत ने घर में तोड़ फोड़ की थी। अब पुनीत अपने बाहर निकलने के बाद शो को लेकर अलग-अलग टिपण्णी दे रहे हैं। हाल ही में पुनीत ने एमसी स्टेन को लेकर वीडियो पोस्ट किया है।
Bigg Boss OTT controversy: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी से बेघर हुए पुनीत सुपरस्टार ने एमसी स्टेन को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में पुनीत एमसी स्टेन के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया और खूब वायरल भी हो रही है।
बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के घर से बेघर होने के बाद पुनीत (Puneet Superstar) ने बिग बॉस 16 के विनर रह चुके एमसी स्टेन (MC Stan) को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में पुनीत ने एमसी को बहुत बुरी तरह रोस्ट किया है। पुनीत कहते हैं कि बिग बॉस जाए भाड़ की भट्टी में। पुनीत सुपरस्टार है और रहेगा। मैं यह बताना चाहता हूं कि एमसी स्टेन.. तू कीड़े मकोड़े। मुझे आकर ललकारता है। मेरी कॉमेडी के खिलाफ बोलता है। मैं सबको एक-एक करके बैंड बजाने वाला हूं। तुम नल्ले भिखमंगे । तुम लोग पुनीत सुपरस्टार की तरह लाइव आकर स्टार बन जाओगे।'
दरससल एमसी स्टेन ने पुनीत सुपरस्टार की वीडियो पर कमेंट करते हुए बोला था कि उन्हें उनका कंटेंट काफी खबर लगा है। इस बात से गुस्सा हो कर पुनीत ने उनके खिलाफ के वीडियो बनाई है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही है। जानकारी के लिए बता दें कि पुनीत का असली नाम प्रकाश कुमार है। पुनीत अपने सोशल मीडिया पर कॉमेडी कंटेंट बनाते हैं। अब देखना ये होगा की पुनीत की वीडियो पर एमसी स्टेन क्या जवाब देंगे।
