Bigg Boss OTT Season 2 Promo: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 (Bigg Boss OTT Season 2) का प्रोमो रिलीज कर दिया है, इस प्रोमो के साथ ही एक्टर ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है कि इस बार बिग बॉस ओटीटी जियो सिनेमा पर नजर आने वाला है। बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन फिल्ममेकर करण जौहर ने होस्ट किया था, जिसके बाद अब 'भाईजान' ने करण जौहर को रिप्लेस कर दिया है। बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन अब जल्द ही शुरू होने वाला है, हालांकि इस बार यह ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर नहीं बल्कि जियो सिनेमा पर देखने को मिलेगा। बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन का ये प्रोमो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, फैंस इसे देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए सलमान खान के शो के प्रोमो पर एक नजर डालते हैं।
Bigg Boss OTT Season 2 Promo
'क्रिकेट के बाद क्या देखोगे?'
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का प्रोमो रिलीज हो गया है, इस प्रोमो में सलमान खान कहते नजर आ रहे हैं, 'क्रिकेट के बाद क्या देखोगे यह है डिलेमा, एंटरटेनमेंट है 24 घंटे ऑनली ऑन जियो सिनेमा। मैं लेकर आ रहा हूं बिग बॉस ओटीटी जो देखना चाहे इंडिया।' बिग बॉस ओटीटी के इस प्रोमो में सलमान अपने ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। फैंस भाईजान को बिग बॉस ओटीटी होस्ट करता देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इस बार शो में कई बड़े सितारे नजर आ सकते हैं। शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स में फहमान खान, जैद दरबार, गुलशन गौतम और आयशा सिंह जैसे बड़े नाम नजर आने वाले हैं।
पिछला सीजन करण जौहर ने किया था होस्ट
बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन करण जौहर ने होस्ट किया था। हालांकि इस बार सलमान ने फिल्ममेकर की छुट्टी कर दी है। बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन दिव्या अग्रवाल ने अपने नाम किया था।
