Bigg Boss Ott 2: सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। मेकर्स शो के लिए टीवी के चहेते सितारों को अप्रोच कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही सलमान खान के शो का टीजर रिलीज हुआ था। टीजर में सलमान ने बताया था कि वो बिग बॉस ओटीटी 2 लेकर आ रहे हैं सिर्फ जियो सिनेमा पर।
Bigg Boss Ott 2 (credit pic: instagram)
बिग बॉस ओटीटी 2 का दूसरा सीजन काफी धमाकेदार होने वाला है क्योंकि इस सीजन को सलमान होस्ट करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो शो को जून महीन में ऑनएयर किया जाएगा। मेकर्स ने अभी तक रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है।
संभावना सेठ और पूजा हेगड़े होंगे बिग बॉस के कंटेस्टेंट
मेकर्स ने शो के लिए पूजा गौर और संभावना सेठ को अप्रोच किया है। संभावना सेठ इससे पहले भी रियलिटी शोज में नजर आ चकी हैं। संभावना एक स्ट्रांग पर्सनैलिटी हैं। पूजा गौर लंबे समय से टीवी से दूर हैं। एक्ट्रेस टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा है। सलमान का शो उनके स्टारडम को और बढ़ा सकता है। संभावना और पूजा दोनों की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग हैं।
मेकर्स अभी दोनों एक्ट्रेसेस से बात चीत कर रहे हैं। संभावना या पूजा किसी ने भी शो को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं दिया है। शो का पिछला सीजन करण जौहर ने होस्ट किया था। बिग बॉस ओटीटी के कई कंटेस्टेंट्स को सीधा बिग बॉस 15 में एंट्री मिली थी। इस बार के सीजन के लिए अंजलि अरोड़ा, फैजल शेख, मिस्टर फैजू, पूजा गौर, संभावना सेठ समेत कई नाम सामने आए हैं। अभी तक मेकर्स ने किसी नाम का ऐलान नहीं किया है। इस लिस्ट में सुष्मिता सेन के भाई राजीव का नाम भी शामिल है।
