Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) और मनीषा रानी (Manisha Rani) की दोस्ती का बॉन्ड फैंस को काफी पसंद आ रहा है, दोनों समय-समय पर एक दूसरे का सपोर्ट करते नजर आते हैं। फिर चाहे वो टास्क हों या एक दूसरे को इमोशनल सपोर्ट करना हो। हालांकि बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में अभिषेक और मनीषा के बीच कुछ अनबन देखने को मिली है। इसकी वजह बिग बॉस ओटीटी 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले एल्विश यादव को बताया जा रहा है। दरअसल एल्विश यादव की एक बार फिर अविनाश सचदेव से बहस हो जाती है, जिसके बाद वह उसे भला-बुरा बोलने लगते हैं। बस इसी के बाद फुकरा इंसान को यह सही नहीं लगता और वह एल्विश यादव को चुप कराकर उन्हें सोच समझकर बोलने की सलाह देते हैं। जिसके तुरंत बाद मनीषा उन्हें इस बात पर ज्ञानी कहकर बुलाने लगती हैं। जो अभिषेक को बिलकुल पसंद नहीं आता है।
Manisha Rani and Abhishek Malhan friendship
मनीषा रानी से नाराज हुए अभिषेक?
एल्विश यादव पहले भी घरवालों के खिलाफ गलत वाक्यों और शब्दों का इस्तेमाल कर चुके हैं। इसी वजह से अभिषेक मलहान उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच मनीषा रानी को उनका ज्ञानी बोलना, अभिषेक को बिलकुल पसंद नहीं आता और वह उठकर चले जाते हैं। जिसके बाद एल्विश यादव, अभिषेक और मनीषा दोनों को समझाने की भी कोशिश करते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर फैंस का मानना है कि एल्विश यादव और अभिषेक के बीच भी अब जल्द ही जंग देखने को मिलने वाली है। खुद मेकर्स भी यही चाहते हैं और लगातार कोशिश भी कर रहे हैं।
