Bigg Boss OTT 2: जिया शंकर को आया पैनिक अटैक, नॉमिनेशन के दौरान रो-रोकर हुआ बुरा हाल

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 26, 2023, 10:00 AM IST

Bigg Boss OTT 2 Nomination Task: बिग बॉस ओटीटी 2 नॉमिनेशन टास्क के दौरान टीवी एक्ट्रेस जिया शंकर (Jiya Shankar) को पैनिक अटैक आ गया है। जिसके बाद वह जोर-जोर से रोने लगती हैं और बिग बॉस से बाहर निकलने की गुजारिश करती हैं, जिया की ये हालत देख घरवाले भी टेंशन में आ जाते हैं।

Bigg Boss OTT 2 Nomination Task: बिग बॉस ओटीटी 2 के वीकेंड का वार पर सलमान खान ने कंटेस्टेंट का जमकर क्लास लगाई है।जिसके बाद पलक पुरसवानी को इस हफ्ते बिग बॉस के घर से बेघर कर दिया गया है। पहले हफ्ते के एविक्शन के बाद अब बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में दूसरे हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया भी समाप्त हो गई है, जिसके बाद घरवालों ने दो कंटेस्टेंट को इस हफ्ते घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट कर दिया है। इस नॉमिनेशन टास्क के दौरान टीवी एक्ट्रेस जिया शंकर (Jiya Shankar) को पैनिक अटैक आ गया है। जिसके बाद वह जोर-जोर से रोने लगती हैं और बिग बॉस से बाहर निकलने की गुजारिश करती हैं, जिया की ये हालत देख घरवाले भी टेंशन में आ जाते हैं। जिया शंकर का ये पैनिक अटैक देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी रिएक्टर कर रहे हैं।

End of Feed