Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में अभिषेक मलहान (Abhishek Malhan) को बिग बॉस ने कप्तानी से फायर कर दिया है, क्योंकि घरवालों और खुद बिग बॉस का भी यही मानना है कि वह अपनी कप्तानी का फोर ग्रांटेड ले रहे हैं। जिसके बाद अभिषेक को कप्तानी से हटाने के लिए घरवालों को एक बजर टास्क दिया जाता है, जिसके बाद जिया शंकर को घर की नई कप्तान चुन लिया जाता है। अब बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड में बिग बॉस एक बार फिर सत्ता पलटने का मौका घरवालों को देते नजर आने वाले हैं। हालांकि घरवालों इस मौके और दर्शकों की उम्मीदें दोनों को पानी में मिला देंगे। बिग बॉस के घर में टॉर्चर टास्क होने वाला है, जिसमें घरवाले जिया शंकर को टॉर्चर करते दिखेंगे। हालांकि इस टास्क की शुरुआत में ही वह अपने हाथ खड़े कर लेते हैं।
Bigg Boss OTT 2 Torture Task
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 2: अब्दु रोजिक को जबरन किस करने पर उर्फी जावेद ने लगाई मनीषा रानी की क्लास, कहा 'बच्चा नहीं है वो'...
जिया शंकर बनी रहेंगी कप्तान
बिग बॉस ने घरवालों को टास्क दिया था कि अपने टॉर्चर के जरिए अगर वह जिया शंकर को तीन घंटे से पहले उस कुर्सी से उठाने में कामयाब होते हैं तो जिया की कप्तानी छिन जाएगी। हालांकि फलक नाज और अविनाश सचदेव के साथ ही घर के कुछ और सदस्य अपने हाथ खड़े कर लेते हैं और किसी भी प्रकार का टॉर्चर करने से इनकार कर देते हैं। बिग बॉस के घर में एक दम से सभी महान बनने की कोशिश में लग रहे हैं। जिसके बाद यकीनन जिया शंकर टास्क जीत जाएंगी और घर की कप्तान बनी रहेंगी।
मनीषा को भेजा जेल
कप्तान बनने के बाद जिया शंकर ने सबसे पहले तो पूजा भट्ट को नॉमिनेट किया है, जिसके साथ ही उन्होंने घर के नियम तोड़ने के लिए मनीषा रानी को नॉमिनेट कर दिया है। जिसके बाद मनीषा ने कहा, ‘मुझे लग ही रहा था कि जेल के लिए मेरा ही नाम लिया जाएगा, पता नहीं मुझसे क्या प्रॉब्लम है।’ सोशल मीडिया पर यूजर्स का मानना है कि कप्तान बनने के बाद जिया शंकर काफी डंब लग रही हैं।
