Bigg Boss OTT 2: फुकरा इंसान ने एल्विश यादव को बताया ट्रॉफी के लिए खतरा, कहा- 'वो मेरा कॉम्पिटिशन है..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 17, 2023, 08:15 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में एल्विश यादव (Elvish Yadav) की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से ही वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। अब यूट्यूबर फुकरा इंसान (Fukra Insaan) ने वीकेंड का वार पर खुलासा किया है कि एल्विश यादव उनके सबसे बड़े कॉम्पिटिशन हैं।

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में बीते हफ्ते दो वाइल्ड कार्ड एंट्री हो गई हैं। फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व एक्ट्रेस आशिका भाटिया (Aashika Bhatia) ने बिग बॉस के घर में एंट्री ले ली हैं। एल्विश यादव की एंट्री के साथ ही सोशल मीडिया पर वह तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं। अविनाश सचदेव (Avinash Sachdev) के साथ उनकी लड़ाई के बाद सभी ने एल्विश का रौद्र रूप भी देख लिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर फुकरा इंसान और एल्विश यादव के फैंस आमने-सामने हो गए हैं। बिग बॉस के घर में दोनों ही काफी अच्छा खेल रहे हैं। अब वीकेंड का वार एपिसोड में फुकरा इंसान ने इस बात को खुद माना है कि एल्विश यादव उनके कॉम्पिटीशन हैं। आइए अभिषेक मल्हान के बयान पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed