टीवी मसाला

आमिर अली शमिता शेट्टी को कर रहे हैं डेट! एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 16, 2023, 06:54 PM IST

Aamir Ali Dating Shamita Shetty: आमिर अली और शमिता शेट्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। दोनों की तस्वीरें वायरल होने के बाद फैंस का कहना था कि शमिता आमिर को डेट कर रही हैं। एक्टर ने अब अपने और शमिता के रिलेशनशिप पर चुप्पी तोड़ी है।

Image

Aamir Ali and Shamita Shetty (credit pic: instagram)

Aamir Ali Dating Shamita Shetty: आमिर अली और शमिता शेट्टी की डेटिंग की खबरें कुछ समय पहले खूब सुर्खियों में थी। दोनों को साथ में रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया था। दोनों ने अपने डेटिंग की खबरों पर चुप्पी साध रखी थी। अब आमिर अली ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में पर्सनल लाइफ के बारे में बात की है। एक्टर ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता है कि मीडिया मुझे जब भी किसी के साथ देखता है। मेरे लिंकअप की खबरें आने लगती हैं।

आमिर ने कुछ दिनों पहले अपनी दोस्त शमिता के साथ था। लोगों ने ऐसी खबरें बना दी कि मैं उसे डेट कर रहा हूं। वो मेरी अच्छी दोस्त है। मैं सिंगल हूं। मेरा मां जिनसे मैं पहले डरता था। लेकिन अब मुझे उनका बच्चे की तरह ख्याल रखना होता है।

क्या शमिता को डेट कर रहे हैं आमिर

मुझे ये सब चीजें बिल्कुल भी पसंद नहीं है। पहले मैं और शमिता साथ में अक्सर मूवी देखने जाते थे। लेकिन बाद में हमने बंद कर दिया। मेरा एक पर्सनल स्पेस है। मैं लोगों के बारे में सोचता था। लेकिन अब मैंने सोचना छोड़ दिया है। हम दोनों अच्छे दोस्त हैं। आमिर टीवी का पॉपुलर चेहरा है। उन्होंने कई हिट शोज में काम किया है। आमिर की शादी संजीदा शेख से हुई थी। दोनों की शादी ज्यादा सालों तक नहीं चली। कपल ने बाद में एक- दूसरे से तलाक ले लिया। दोनों अपनी जिंदगी में मूव ऑन कर चुके हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article