Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में यूट्यूब अभिषेक मलहान (Abhishek Malhan) या कहें फुकरा इंसान को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उनका बोलने का अंदाज, अपनी बात रखने का तरीका और खुद के लिए स्टैंड लेने की आदत, दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। पॉपुलैरिटी के मामले में फुकरा इंसान घर के बाकी कंटेस्टेंट्स से काफी आगे नजर आते हैं। बिग बॉस ज्यादातर हंसते या मजाक करते हुए नजर आने वाले अभिषेक ने लेटेस्ट एपिसोड में जमकर आंसू बहाए हैं। अभिषेक को रोता देख उसके परिवार का भी दिल पसीज गया और वह भी फूट-फूट कर रोने लगे, आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Fukra Insaan breakdown in tears (IMG Credits- Jio Cinema)
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री पर Devoleena Bhattacharjee ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं इस शो में.....
मां-बाप को याद कर निकले फुकरा इंसान के आंसू
अभिषेक मलहान ने खुद इस बात का खुलासा किया कि बिग बॉस में फलक की बहन आई थीं, जिसके बाद से ही वह अपने परिवार को भी और ज्यादा मिस करने लगे। उन्हें अपने मम्मी-पापा की काफी याद आ रही थी। इस बारे में बात करते हुए ही वह इमोशनल हो गए और साइरस भरूचा से गले मिलकर रोने लगे। अभिषेक को पहली बार इस तरह रोते हुए देखकर हर कोई दंग रह गया। वहीं उनके भाई निश्चय मल्हान ने भी अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अभिषेक को रोता हुआ देखकर उनकी मां डिंपल भी इमोशनल हो गईं।
बता दें कि घरवालों के लिए बिग बॉस ने डिनर डेट आयोजित की थी, जहां घरवालों को कंटेस्टेंट्स या अपने बारे में कुछ ऐसी बात करनी थी, जिससे बाकी घरवाले बोर ना हों। ऐसे में पूजा भट्ट और अभिषेक मल्हान एक साथ डिनर डेट पर जाते हैं और अपने परिवार के साथ ही घर के बाकी सदस्यों के बारे में बात करते हैं। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में फैंस अभिषेक को काफी पसंद कर रहे हैं।
