टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: जिया शंकर और जाद हदीद को लेकर फुकरा इंसान ने बोली 'घिनौनी बात', फूट-फूट कर रोने लगीं एक्ट्रेस

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 10, 2023, 09:02 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 के विकेंड का वार एपिसोड में टेरेंस लुईस घर में एंट्री लेते हैं और एक-एक कर सभी घर वालों को उनके बारे में एक ऐसी स्टेटमेंट बताते हैं, जो उनके पीठ पीछे बोली गई है। इस बीच जिया शंकर के बारे में कुछ ऐसा बोला जाता है जिसे सुनकर वह रोने लगती हैं।

Image

Bigg Boss OTT 2: Jiya Shankar Breakdown into tears

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 के विकेंड का वार एपिसोड काफी धमाकेदार रहा है, सलमान खान ने कई कंटेस्टेंट्स की गेम पर सवाल खड़े किए है, तो कई कंटेस्टेंट की तारीफ भी हुई है। इसके साथ ही घर में कॉरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने एंट्री ली है। टेरेंस ने घरवालों के साथ एक गेम भी खेला, जिसमें एक-एक कर सभी घर वालों को उनके बारे में एक ऐसी स्टेटमेंट बताई जाती हैं, जो उनके पीठ पीछे बोली गई थी। इसके साथ ही घरवालों को यह भी अनुमान लगाना था कि यह स्टेटमेंट उनके बारे में किसने बोली है। इस बीच जिया शंकर के बारे में कुछ ऐसा बोला जाता है जिसे सुनकर वह रोने लगती हैं। दरअसर जाद हदीद और जिया शंकर बीते दिनों से काफी करीब आ रहे हैं, सभी घरवाले उनके रिश्ते के बारे में बात करते नजर आए हैं।

इस बीच फुकरा इंसान या कहे अभिषेक मलहान ने दोनों के रिश्ते पर सवाल खड़े करते हुए कहा, 'ये कैसा रिश्ता है, बेटी-बेटी बोलकर कुछ भी कर लो।' फुकरा इंसान ने इसी वाक्या को और भी गलत शब्दों का यूज करते हुए कहा, जिसे सुनकर जाद और जिया दोनों ही दंग रह गए हैं।

रोने लगीं जिया शंकर

अपने बारे में इतनी घिनौनी बात सुनने के बाद जिया शंकर फूट-फूट कर रोने लगती हैं। जिया को लगता है कि यह बात उनके बारे में बेबिका ध्रुवे या अविनाश सचदेव ने बोली है। हालांकि वह गलत साबित होती हैं। जिसके बाद वह मनीषा रानी से जाकर पूछती है कि क्या यह बात उन्होंने कही है। जिया का शक दूर-दूर तक भी अभिषेक के ऊपर नहीं जाता है।

इस बीच वह जाद के पास जाकर भी यह समझाने की कोशिश करती हैं कि इस बात का मतलब क्या होता है। जिसके बाद जाद भी काफी गुस्से में मजर आते हैं। अब देखना होगा कि जब जिया को पता चलेगा कि उनके बारे में यह बात अभिषेक ने बोली है तो वह किस तरह रिेएक्ट करेंगी।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article