Bigg Boss OTT 2 : अभिषेक मल्हान के लिए दुआ करने सिद्धिविनायक पहुंची Manisha Rani, बप्पा से लिया आशीर्वाद

Bigg Boss OTT 2 Manish Rani : एक्ट्रेस अपने पिता और भाई के साथ कल रात स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंदिर गई और जनता से मिलने वाले प्यार और जीत के लिए गणपति बप्पा का धन्यवाद किया। इसी मौके पर उन्होंने ने मीडिया से बात की और बताया कि बिग बॉस के बाद उनकी जिंदगी किस तरह बदल गई है।

Bigg Boss OTT 2 Manish Rani : बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में सबके दिलों पर राज करने वाली मनीषा रानी( Manish Rani) बाहर आते ही मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंची। एक्ट्रेस अपने पिता और भाई के साथ कल रात स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंदिर गई और जनता से मिलने वाले प्यार और जीत के लिए गणपति बप्पा का धन्यवाद किया। इसी मौके पर हसीना ने मीडिया से बात की और बताया कि बिग बॉस के बाद उनकी जिंदगी किस तरह बदल गई है।

Manisha Rani at Siddhivinayak Temple

मनीषा रानी ने बताया कि अब उनके फ़ॉलोअर बढ़ गए हैं आज उनके पूरे 7 मिलियन फ़ॉलोअर हो गए हैं। वह इसी खुशी में आशीर्वाद लेने आई हैं । बिग बॉस के बाद उनकी जिंदगी में कितना बदलाव आया है यह पूछने पर उन्होंने कहा कि मेरी लाइफ पूरी तरह बदल गई है पहले लोग मुझे नहीं जानते थे अब जानने लगे हैं। पहले मेरे आस-पास मीडिया नहीं रहती थी अब सभी लोग मुझसे बात करना चाहते हैं मेरे लिए यही सबसे बड़ी जीत है जो मुझे बिग बॉस में आने से मिली है।

End of Feed