BIGG BOSS OTT 2 : अभिषेक से मिलने हॉस्पिटल क्यों नहीं गया एल्विश, दुश्मनी नहीं ये है बड़ी वजह

BIGG BOSS OTT 2 : बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव जिसे बिग बॉस के घर में भाई कहते थे आज उनसे हॉस्पिटल में मिलने तक नहीं गए। यह बात इतनी ज्यादा फैल गई कि एल्विश को खुद कैमरे के सामने आकर सच बताना पड़ा।

BIGG BOSS OTT 2 : बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव ( Elvish Yadav) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। जब से वह शो जीतकर आए हैं हर कोई उनके बारे में जानने के लिए उत्साहित नजर आ रहा है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि बिग बॉस जीतने के बाद एल्विश ने अपने ही दोस्त अभिषेक मल्हान ( Abhishek Malhan) से दुश्मनी कर ली है। वह जिसे बिग बॉस के घर में भाई कहते थे आज उनसे हॉस्पिटल में मिलने तक नहीं गए। यह बात इतनी ज्यादा फैल गई कि एल्विश को खुद कैमरे के सामने आकर सच बताना पड़ा।

Bigg Boss OTT 2 Elvish yadav

दरअसल अभिषेक मल्हान बिग बॉस ओटीटी 2 का फिनाले खत्म होते ही हॉस्पिटल में एडमिट हो गए थे। उनकी तबीयत पहले दिन से खराब चल रही थी जिसके कारण वह फिनाले में परफॉर्म भी नहीं कर पाए थे। अभिषेक से मिलने उनके सभी दोस्त मनीषा रानी ( Manisha Rani), बेबिका ध्रुवे( Bebika Dhruve) , जिया शंकर ( Jiya Shankar) , आलिया सिद्दीकी पहुँचे लेकिन इन सभी के बीच में एल्विश यादव नजर नहीं आए। उनके हॉस्पिटल न आने से अभिषेक के फैंस ने दोनों के बीच दुश्मनी का नाम दे दिया। लेकिन बीती रात एल्विश यादव ने अपने सोशल मीडिया पर एक विडियो डाली जिससे यह पता चल गया कि वह अभिषेक से मिलने क्यों नहीं आए।

End of Feed