Bigg Boss OTT 2 Fame Abhishek Malhan 1.5 Lakh Stolen: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के जरिए जबरदस्त पहचान बनाने वाले अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) पर गाज गिर गई है। दरअसल, अभिषेक मल्हान को अफ्रीका में लाखों रुपये की चपत लगी है। हैरत की बात तो यह है कि अभिषेक मल्हान के बैग से ही किसी ने बड़ी मात्रा में पैसे गायब कर दिये। इस बात का खुलासा खुद 'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम अभिषेक मल्हान ने अपनी मम्मी डिंपल मल्हान के यू-ट्यूब चैनल से किया है।
अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) ने बताया कि उनके पास 1.5 लाख रुपये कैश थे और यह पहली बार था जब वह इतनी बड़ी मात्रा में अपने साथ पैसे लेकर चल रहे थे। इस बारे में बात करते हुए अभिषेक मल्हान ने कहा, "मेरे पास डेढ़ लाख रुपये कैश था। मुझे आईफोन के लिए भुगतान करना था जो मैंने किसी को तोहफे में देने के लिए खरीदा था। लेकिन मैंने देखा कि बैग में मेरे पैसे हैं ही नहीं और वो पूरा खाली था। मेरा दिल इस वक्त बहुत घबरा रहा है।"
अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) ने बताया कि उनके पिता ने पहले ही उन्हें चेतावनी दे दी थी कि वह पैसे संभालकर रखें। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "पापा ने मुझे पहले ही कहा था कि मुझे पैसे संभालकर रखने हैं और अब मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा कि पैसों के साथ हुआ क्या। मुझे नहीं लग रहा था कि मैं इतनी बड़ी घटना का शिकार हो जाऊंगा। ये बहुत ही डरावना है और मुझे समझ नहीं आ रहा कि अब मैं क्या करूं। काश कि मैं थोड़ा और सतर्क होता।"
