Fahmaan Khan Bigg Boss Ott 2: सलमान खान का शो बिग बॉस ओटीटी 2 सुर्खियों में बना हुआ है। मेकर्स शो के लिए टीवी स्टार्स को अप्रोच कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से खबर आ रही थी कि फहमान खान सलमान के शो का हिस्सा बनने वाले हैं। फहमान के फैंस इस बात से बेहद खुश है। फहमान बिग बॉस 16 में भी नजर आए थे। एक्टर अपनी दोस्त सुंबुल तौकीर खान को सपोर्ट करने के लिए घर में पहुंचे थे। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि फहमान इस बार बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा बन सकते हैं। एक्टर ने अब इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। फहमान ने कहा है कि वो बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर नहीं आएंगे।
Fahmaan khan (credit pic: instagram)
एक्टर ने कहा, रियलिटी शो उनके कप का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं इंडस्ट्री में अपने टैलेंट को दिखाने के लिए आया हूं। मैं इस तरह के शो में हिस्सा नहीं ले सकता हूं।
फहमान खान नहीं होंगे बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा
एक्टर ने बताया कि मैं इस स्पेस कंंफर्टेबल नहीं हूं। मुझे महसूस होता है कि मैं रियलिटी शो के लिए नहीं बना हूं। मैं एक परफॉर्मर हूं। मैं टीवी शो में अपने कैरेक्टर को क्रिएटिव तरीके से निभाने में यकीन रखता हूं। मैं टीवी शो में काम करने के लिए उत्सुक हूं। अभी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बन सकता हूं। फहमान इन दिनों अपने शो धर्म पत्नी को लेकर चर्चा में है। एक्टर का शो जल्द ऑफ एयर होने वाला है। शो का आखिरी एपिसोड 9 जून को टेलीकास्ट किया जाएगा।
फहमान के अलावा इस शो में मुनव्वर फारुखी, गुलशन गौतम, जिया शंकर, पारस अरोड़ा शो में हिस्सा ले सकते हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। इसके पहले सीजन को फिल्म मेकर करण जौहर ने होस्ट किया था। बिग बॉस ओटीटी 2 को जियो सिनेमा पर टेलिकास्ट किया जाएगा।
