Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में घरवालों के बीच ड्रामा शुरू हो गया है। दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट मिल रहा है। बिग बॉस ओटीटी 2 सुर्खियों में छाया हुआ है। मेकर्स लगातार शो से जुड़े प्रोमो शेयर कर रहे हैं। मेकर्स ने हाल ही में नया प्रोमो शेयर किया है।शो की पॉपुलर कंटेस्टेंट बेबिका ध्रुवे अपने झगड़ों की वजह से चर्चा में है। टास्क के दौरान बेबिका और अभिषेक के बीच में जमकर झगड़ा होता है। दोनों एक- दूसरे की इज्जत की धज्जियां उड़ाते नजर आए हैं।
Biggboss Ott 2 (Credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Bigg Boss Ott 2: जेल की सजा मिलते ही गुस्से से आग बबूला हुईं बेबिका ध्रुवे, करनी लगीं तोड़- फोड़
भाग्य लक्ष्मी एक्ट्रेस को बिग बॉस कहते हैं कि आपको सभी के चेहरे पढ़कर बताना है कि उनकी असली चेहरा क्या है। इस दौरान बेबिका और अभिषेक में झगड़ा होता है। प्रोमो में बेबिका जिया शंकर को टारगेट करते हुए कहती हैं कि ये बहुत ही बोरिंग और इंट्रोवर्ट इंसान है। क्या ये सची आपकी सच्चाई है। फिर वो अभिषेक को कहती है कितने चेहरे है रे तेरे।
अभिषेक कहते हैं 121। फिर वो कहती हैं फिलहाल दो है। मनकर रहा है किस चेहरे को पहले थप्पड़ मारू। इस बात से दोनों के बीच जमकर झगड़ा होता है। अभिषेक बेबिका से कहते हैं मैं जहां हूं वहां तेरी 60 पुश्ते नहीं आ सकती हैं। वहीं, बेबिका अभिषेक को फुकरा और घटिया इंसान कहती हैं। बेबिका फिलहाल जेल में है। वो अभिषेक से कहती हैं कि मैं डेंजर में हूं तुम कैप्टेंसी के लिए मेरा नाम लेना।
अभिषेक बेबिका के ऊपर आकांक्षा का नाम लेते है। इस बात से अभिषेक और बेबिका की दोस्ती में दरार पड़ जाती है। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बिग बॉस पलक पुरसवानी को बिग बॉस करेंसी के बदले राशन या आकांक्षा में से किसे एक को चुनने के लिए कहते हैं। पलक घर का राशन चुनती हैं।
