Bigg Boss OTT 2: जेल की सजा मिलते ही गुस्से से आग बबूला हुईं बेबिका ध्रुवे, करने लगीं तोड़-फोड़

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 23, 2023, 10:22 AM IST

Bigg Boss OTT Season 2 Full Episode 6: बिग बॉस के घर में कल तीन कंटेस्टेंट्स को जेल की सजा दी गई है, जिसमें बेबिका ध्रुवे, आलिया सिद्दीकी और आकांक्षा पुरी का नाम शामिल है, हालांकि जेल में जाते ही बेबिका आग बबूला हो जाती हैं, और गुस्से में बाथरूम का गेट पटखने लगती हैं।

Bigg Boss OTT Season 2 Full Episode 6: बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT Season 2 के लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस ने कंटेस्टेंट को कड़ी सजा दी है, ये सजा उन्हें शो में अपना रियल साइड छिपाने के लिए दी गई है। बिग बॉस ने घरनवालों को बीबी करेंसी कमाने का एक मौका दिया था, इसके लिए घरवालों को बिग बॉस ओटीटी में मौजूद ऐसे दो घरवालों के नाम लेने थे, जो काफी फेक हैं। अगर घरवालों के नाम ऑडियंस के नाम से मिल जाते हैं, तो उन्हें पैसे मिल जाएंगे। जिसके बाद के घरवाले तीन कंटेस्टेंट्स को जेल की सजा के लिए फेक करार दे देत हैं। जिसमें बेबिका ध्रुवे, आलिया सिद्दीकी और आकांक्षा पुरी का नाम शामिल है, हालांकि ऑडियसं के नामों से यह मैच नहीं खाता और बीबी करेंसी शून्य हो जाती है। जेल पहुंचने के बाद बेबिका आग बबूला हो जाती हैं, और गुस्से में बाथरूम का गेट पटखने लगती हैं।

End of Feed