Bigg Boss Ott 2: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 अपने आखिरी हफ्ते में है। शो का ग्रैंड फिनाले 13 अगस्त को होगा। गेम जैसे- जैसे फिनाले के करीब पहुंच रहा है। फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ती ही जा रही हैं। इस हफ्ते घर में डबल एलिमिनेशन हुआ। वोटों की कमी के कारण जाद हदीद और अविनाश सचदेव घर से बेघर हो गए। घर से बाहर निकलने के बाद अविनाश ने बताया कि उनके हिसाब से किसे बिग बॉस की ट्रॉफी मिलेगी।
bigg boss ott 2 (credit pic: instagram)
अविनाश के हिसाब से इस बार बिग बॉस की विनर एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान नहीं बल्कि पूजा भट्ट होगी। अविनाश कहते हैं कि अगर वो कैमरे के लिए कुछ करती तो दिख जाता। अगर वो गुस्सा होती है तो लोगों को दिख जाता है। वो अपना जबरदस्ती का दिमाग लगाकर कुछ नहीं दिखाना चाहती हैं।
पूजा भट्ट जीतेंगी शो
फिल्मी बीट को दिए इंटरव्यू में अविनाश ने कहा कि वीकेंड का वार पर पूजा जी सबसे जल्दी तैयार हो जाती है। उन्हें इस बात से मतलब नहीं है कि ऐसा दिखना है वैसा दिखना है। वो असल जिंदगी में भी ऐसी ही है। वो प्योर सोल है और इसी वजह से मैं कनेक्ट कर पाया है। मैं पूजा जी से कहकर आया हूं कि आप जैसा खेल रहे हो खेलो। हम सब बाहर तो है ही। जब पूजा जी आएंगी मैं उनसे जरूर मिलूंगा। मैं ,जाद और फलक तो पूजा जी बाहर बहुत मिस कर रहे हैं।
