Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 को दर्शकों के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss) को शुरू हुए अब दो हफ्ते पूरे होने वाले हैं, अभी तक पुनीत सुपरस्टार (Punit Superstar), पलक पुरसवानी (Palak Purswani) और आलिया सिद्दीकी (Aalia Siddiqui) समेत तीन कंटेस्टेंट घर से बेघर हो गए हैं। बिग बॉस के घर में पहले हफ्ते फलक नाज को कप्तान बनाया गया था। जिसके बाद अब घर के दूसरे कप्तान का भी चुनाव हो गया है। इस हफ्ते सभी कंटेस्टेंट टीम में खेल रहे हैं। जिसके बाद अब खबर सामने आ रही है कि अभिषेक मलहान को घर का नया कप्तान बना दिया गया हैं। इस खबर से यकीनन फुकरा इंसान के फैंस काफी खुश होने वाले हैं। आइए बिग बॉस ओटीटी 2 के घर से सामने आए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।
Bigg Bos OTT 2 new captain
यह भी पढ़ें- Bigg Boss Ott 2: आकांक्षा पुरी और जैद हदीद का लिपलॉक वीडियो वायरल, भड़के यूजर्स बोले- शर्म आनी चाहिए...
फुकरा इंसान बने घर के नए कप्तान
बिग बॉस के घर में बीते कई दिनों से अभिषेक और पूजा भट्ट के बीच बहसबाजी देखने को मिल रही है, पूजा भट्ट ने अभिषेक पर कई पर्सनल कमेंट किए हैं। उन्होंने तो फुकरा इंसान की परवरिश तक पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके साथ ही बेबिका के साथ भी अभिषेक के रिश्ते लगातार बिगड़ते हुए ही आए हैं। अब बिग बॉस खबरी की एक रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक मलहाल को बिग बॉस के घर का नया कप्तान चुन लिया गया है। इस कप्तानी को पाने के लिए बिग बॉस अभिषेक को एक सीक्रेट टास्क देने वाले हैं, जिसे वह पूरा कर लेते हैं और इस हफ्ते की कप्तानी जीत जाते हैं।
जाद के हाथ से छिन जाएगी कप्तानी?
फिलहाल जाद हदीद को घर को नया कप्तान चुना गया है, हालांकि अब इस नए अपडेट के बाद लग रहा है कि उनके हाथ से कप्तानी छिनने वाली है।
