Bigg Boss 11 Fame Vikas Gupta Got Love Of Life: 'बिग बॉस 11' से सुर्खियां बटोरने वाले विकास गुप्ता ने अपने अंदाज से लाखों लोगों का दिल जीता है। उन्हें मास्टरमाइंड कहकर भी बुलाया जाता है, क्योंकि उन्होंने 'बिग बॉस 11' में जबरदस्त परफॉर्म किया था। विकास गुप्ता ने अपने आप को 'बायसेक्शुअल' बताया था, जिसके बाद से वह हमेशा सुर्खियों में बने रहते थे। वहीं हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसे लेकर अटकलें लग रही हैं कि उन्हें भी अपना पार्टनर मिल गया है। इस बात से विकास गुप्ता (Vikas Gupta) के फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है।
यह भी पढ़ें: Baatein Kuch Ankahee Si के आखरी दिन पर Mohit Malik ने बहाए आंसू, तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
विकास गुप्ता (Vikas Gupta) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बीच का खूबसूरत नजारा दिखाई दिया। इस वीडियो में एक शख्स एक महिला के साथ नजर आया। हालांकि वह विकास गुप्ता हैं या नहीं, इस बात पर अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। इस वीडियो को साझा करते हुए विकास गुप्ता ने कैप्शन में लिखा, "जब साथ मिलकर हम बनते हैं।" विकास गुप्ता के वीडियो को देख लोग भी उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।
विकास गुप्ता (Vikas Gupta) के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "कौन है वो भाग्यशाली।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "तुम्हारे लिए खुश हूं विकास, तुम सबसे बेस्ट के लायक हो। बधाई हो।" 'भाभी जी घर पर हैं' की शुभांगी अत्रे ने भी उनके वीडियो पर हार्ट शेप इमोजी से रिएक्शन दिया। बता दें कि अभी तक विकास गुप्ता ने इस मामले पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। विकास गुप्ता की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी पार्थ सम्थान संग कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसने हंगामा मचा दिया था।
