टीवी मसाला

Hiten Tejwani Birthday: गौरी प्रधान ने पति हितेन को दी खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई, बोलीं- मेरे सबसे बड़े सपोर्टर...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 5, 2024, 06:07 PM IST

Hiten Tejwani Birthday: टीवी एक्टर हितेन तेजवानी अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्ट्रेस ने हितेन के बर्थडे पर उनका डांस वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्टर 'जमाल कुडू' पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए पति के लिए स्पेशल नोट लिखा।

Image

Hiten Tejwani and Gauri Pradhan (credit pic: Instagram)

Hiten Tejwani Birthday: टीवी एक्टर हितेन तेजवानी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टर ने अपने काम से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। एक्टर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। एक्टर आज अपना 50 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर की पत्नी गौरी प्रधान ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। कपल सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के प्रति प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ता है। कपल आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करता है।

एक्ट्रेस ने हितेन के बर्थडे पर स्पेशल नोट लिखकर प्यार जताया है। एक्ट्रेस ने हितेन संग वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, माय एंटरटेनर, माय ड्राइवर, माय वर्क पार्टनर, माय फ्रेड, माय सोल्मेट। जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयां। हैप्पी बर्थडे। माय लव।

गौरी ने हितेन को खास अंदाज में दी बधाई

वीडियो में एक्टर बॉबी देओल की फिल्म एनिमल का गाना 'जमाल कुडू' पर परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं। हितेन को फैंस बर्थडे की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। एक्टर ने कई हिट शोज में काम किया है। एक्टर को क्योंकि सास भी कभी बहू थी से पहचान मिली थी। एक्टर ने पवित्र रिश्ता, बालिका वधू, कसौटी जिंदगी समेत कई हिट शोज में काम किया है। एक्टर टीवी से दूर बाकी मीडियम को एक्सप्लोर कर रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article