Mohit Malik got Emotional: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल बातें कुछ अनकही सी में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है। वंदना और कुणाल की लव स्टोरी ने सभी दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है। जल्द ही सीरियल टीवी की दुनिया से विदाई लेने वाला है, ऐसे में सभी कलाकारों का शूट पर कल आखरी दिन था। जिसकी तमाम वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर आ रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सीरियल के लीड एक्टर मोहित मलिक सेट पर ईमोशनल हो गए हैं।
बातें कुछ अनकही सी (Baatein Kuch Ankahee Si) के सेट पर मोहित मलिक (Mohit Malik) स्पीच देते हुए कहा की सेट पर मिले परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं दीं, जो उनका दूसरा घर बन गया। वे बताते हैं कि इस शो में काम करना उनके करियर का सबसे अच्छा अनुभव रहा है और वे इसे बेहद मिस करेंगे। साथ ही उन्होंने सीरियल को काफी इन्जॉय किया और बहुत खुशी से काम किया। काभी भी सेट पर कीसी कलाकार ने ऊंची आवाज में बात की हो या गीले शिकवे हुए हो। यह सब मैंने कभी भी अपने करियर में नहीं देखा।
साथ ही देखा गया की एक्टर स्पीच देते हुए काफी भावुक हो गए थे। जानकारी के लिए बात दें की सीरियल का आखिरी एपिसोड मार्च 15 को रिलीज किया जाएगा, जिससे के लिए दर्शक काफी उत्सुक हैं। सीरियल ने टीआरपी लिस्ट के साथ-साथ दर्शकों के दिलों में भी जगह बनाई थी। इन दिनों कहानी में वंदना और कुणाल के बीच हुई गलतफहमियों को मिटाने की पूरा परिवार कोशिश कर रहा है।
