टीवी मसाला

Abhishek Kumar ने रुमर्ड गर्लफ्रेंड Ayesha Khan संग शेयर की वीडियो, लोगों ने कहा 'आयशा भाभी'...

Abhishek Kumar-Ayesha Khan Video: बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट रह चुके अभिषेक कुमार और आयशा खान इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों ने डेटिंग खबरों के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

Image

Abhishek Kumar-Ayesha Khan Video

Abhishek Kumar-Ayesha Khan Video: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 से घर-घर मशहूर हुए अभिषेक कुमार की फैन फालोइंग बढ़ती जा रही है। सिर्फ यही नहीं अभिषेक के पास इन दिनों प्रोजेक्ट्स की भरमार भी हो गई है, जिसके चलते वह खबरों में बने रहते हैं। इसी के साथ कुछ दिन पहले एक्टर की डेटिंग खबरों ने हवा पकड़ ली है, रिपोर्ट्स के मुताबिक वह आयशा खान को डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की है, जो काफी मजेदार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए आखिर वीडियो को देख लोगों का क्या कहना है।

अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की जिसमें वह आयशा खान (Ayesha Khan) को कह रहे हैं इस्मार्ट से तो में बचपन से ही हूं। पगली अगर मास्क भी लगा लूँ तो लोग मुझे मेरी हेस्टाइल से पहचान लेते हैं। वीडियो काफी मजेदार है आयशा खान भी वीडियो में मजे लेते हुए नजर या रही है, साथ फैंस लगातार कमेन्ट भी कर रहे हैं। एक यूजेर ने लिखा कि आयशा भाभी। एक यूजर ने लिखा की क्या वह खानजादी को भूल गए हैं क्या?

बात ते चलें की अभिषेक और आयशा (Abhishek Kumar-Ayesha Khan) की को लेकर खबर या रही है की वह एक दूजे को डेट कर रहे हैं, लेकिन कई लोगों का कहना है की वह एक साथ प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। हालांकि अभी तक इस खबर पर दोनों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। इससे पहले अभिषेक ने ईशा मालवीय और आयशा मुनव्वर फरुकी को डेट किया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article