Bigg Boss Bangla: रियलिटी शो बिग बॉस बांग्ला (Bigg Boss Bangla) का सीजन तीन चल रहा है और इस बार ये शो काफी चर्चाओं में बना हुआ है। सौरव गांगुली इस शो को होस्ट कर रहे हैं और उनके इस शो में दो कंटेस्टेंट ने सारी हदें पार कर रखी हैं। शो में राजवीर दे (Rajveer Dey) और नंदिनी दत्ता (Nandini Dutta) का लव एंगल साफ नजर आ रहा है। बिग बॉस के घर में राजवीर और नंदिनी मिले और दोनों के बीच चंद दिनों में ही प्यार शुरू हो गया। अब शो में आए दिन दोनों की नजदीकियां देखने के लिए मिल जाती हैं, लेकिन नंदिनी दत्ता के एविक्शन के दौरान दोनों अपनी हदें पार करते हुए नजर आए। इस मौके पर राजवीर भूल गए कि वह नेशनल टीवी पर हैं। उनका वीडियो देख लोग भड़क गए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: घरवालों का मैसेज मिलते ही फूट-फूटकर रोईं Mahhi Vij-आम्रापली दुबे, अरिश्फ किसका तोड़ेगी कैसेट?
bigg boss 20 (photo credit- instagram)
