रियलिटी शोज के किंग प्रिंस नरूला हुए गिरफ्तार? 'बिग बॉस' विनर ने वायरल वीडियो पर तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 8, 2026, 03:52 PM IST

Prince Narula Arrest: रियलिटी शोज के किंग प्रिंस नरूला (Prince Narula) को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें उन्हें पुलिस उन्हें गिरफ्तार करके ले जाती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। प्रिंस नरूला के इस वीडियो को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Prince Narula Arrest: टीवी के जाने-माने स्टार प्रिंस नरूला (Prince Narula) इन दिनों अपने शोज से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। प्रिंस नरूला की लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी उनका कोई लुक वायरल हो जाता है, तो कभी किसी बयान की वजह से एक्टर चर्चा में जाते हैं। इन सब के बीच अब प्रिंस नरूला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस वायरल हो रहे वीडियो में प्रिंस नरूला पुलिस की गिरफ्त में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर अब प्रिंस नरूला का रिएक्शन सामने आ गया है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

End of Feed