Bigg Boss 20: युंग डीएसए की ‘नहाते टाइम कॉल कर लूंगा’ वाली बात पर भड़कीं Kanika Mann, माही विज ने भी लगाई फटकार

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 12, 2026, 08:31 AM IST

Yung DSA Vs Kanika Mann: बिग बॉस 20 के घर में कनिका मान और युंग डीएसए के बीच पहले हंसी-मजाक हुआ, लेकिन एक कमेंट के बाद बात ऐसी बिगड़ी कि दोनों आमने-सामने आ गए।

Yung DSA Vs Kanika Mann: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार का सिलसिला तेज हो गया है। हाल ही में युंग डीएसए (Yung DSA) घर के पहले कैप्टन बने हैं और कैप्टन बनते ही उनके अंदाज में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। अब आने वाले एपिसोड के प्रोमो में युंग डीएसए और कनिका मान (Kanika Mann) के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिल रही है। दोनों की लड़ाई की शुरुआत वॉशरूम से जुड़े एक मामले को लेकर होती है, लेकिन देखते ही देखते बात काफी आगे बढ़ जाती है।

Bigg Boss 20

बिग बॉस में हुआ विवाद (Image Source: Bigg Boss 20)

वॉशरूम को लेकर शुरू हुई बहस

शो बिग बॉस 20 के एपिसोड के दौरान कनिका मान ने युंग डीएसए की खिंचाई की। शुरुआत में दोनों के बीच यह बातचीत मजाक-मजाक में चल रही थी, लेकिन बाद में बात कुछ असहज हो गई। कनिका: कैप्टन को कोई भी काम करने की इजाजत नहीं है। युंग: मैं कहां कोई काम कर रहा हूं? कनिका: अभी आप खाना चबाओगे। युंग: तो आप खिला दो। कनिका: तभी तो चबाना पड़ेगा ना। युंग: तो आप ऐसे मुंह पकड़कर ऊपर-नीचे करना। कनिका: कर दूंगी मैं, तभी खाना। युंग: पानी भी पिला देना। कनिका: पानी भी पिला दूंगी। युंग: नहाते समय कॉल कर लूंगा। कनिका: गंदा सा जोक। अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

End of Feed