Bigg Boss 20 Promo: 'सबको दंड...', कैप्टन बनते ही बदले Yung के तेवर, Kanika से भिड़े; घरवालों को दी चेतावनी

Bigg Boss 20 Promo: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉ 20 में यंग पहले कैप्टन बन गए हैं और कैप्टन बनने के बाद यंग बवाल करेंगे। शो के नए प्रोमो में यंग कनिका मान से भिड़े हैं।

Bigg Boss 20 Promo: सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) को शुरू हुए महज चंद दिन हुए हैं और इस शो में रोजाना धमाके हो रहे हैं। कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती के ज्यादा दुश्मनी के रिश्ते बन रहे हैं। हर कोई एक दूसरे से लड़ रहा है। शो में यंग डीएसए कैप्टन बन गए हैं और उन्होंने कैप्टन बनने से पहले ही कनिका मान (Kanika Mann) को अपने निशाने पर ले लिया था। अब दोनों के बीच भयंकर लड़ाई होने वाली है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। आइए आपको प्रोमो दिखाते हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20 Day 4 Highlights: मचा बवाल! आम्रपाली ने काजी का फोड़ा भांडा, सिद्धार्थ को देख रोए कंटेस्टेंट्स

Bigg boss 20

Bigg boss 20

कनिका मान से भिड़े यंग डीएसए

    बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड के साथ ही मेकर्स ने एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें अपकमिंग एपिसोड की झलक दिखाई गई है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि यंग वॉशरूम एरिया के बाहर खड़े होकर कनिका का नाम लेते हैं। वह पहले तो पूछते हैं, 'इस वाले वॉशरूम में कौन गया।' इस मौके कनिका सब कुछ इग्नोर करती हैं और फिर यंग ईशा को बताते हैं कि कनिका इस वॉशरूम से निकलीं और मेल वॉशरूम में गईं। यंग बाहर आकर माही विज से भी बात करते हैं और बताते हैं, 'मैंने बहुत जोर से कनिका जी कनिका जी कहा, लेकिन नहीं सुने।' इस पर कनिका भी एटीट्यूड के साथ बोल देती हैं, 'नहीं सुना।' इसके बाद दोनों का बवाल बढ़ जाता है। इसी बहस में यंग आखिर में बोलते हैं, 'मेरा अपमान किया है और मेरा अपमान मतलब घर के नियमों का अपमान। सबको दंड मिलने वाला है।' (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- Rohit Chandel को POCSO केस में मिली जमानत, जल्द आएंगे जेल से बाहर

    कनिका मान की गई एक लाइफलाइन

      बता दें कि यंग डीएसए को कैप्टन बनने से पहले एक पावर मिली थी, जिसमें वह किसी भी एक कंटेस्टेंट की एक लाइमलाइन को खत्म कर सकता था। इस पावर का इस्तेमाल यंग ने कनिका के लिए किया और कनिका की एक पावर को खत्म कर दिया, जिसके बाद अब कनिका मान सीधा एविक्शन के लिए चली गई हैं। इस वजह से दोनों के बीच माहौल थोड़ा गर्म हो गया है और अब इस बहस के बाद दोनों के बीच 36 का आंकड़ा है।

      End of Feed