Bigg Boss 20 Wildcard: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में कंटेस्टेंट्स धमाल मचा रहे हैं। शो में रोज किसी न किसी बात पर बवाल हो जाता है, जिसमें कंटेस्टेंट्स आपस में ही लड़ते हुए नजर आते हैं। शो में दो ग्रुप बने थे, जो टूट चुके हैं और इस वजह से बिग बॉस के घर में कौन किसका दोस्त है और कौन किसका दुश्मन है ये भी क्लियर नहीं हो रहा है। इन सब ड्रामों के बीच मेकर्स अपनी नई चाल चलने वाले हैं। शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को लाने का वक्त आ गया है। मेकर्स वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की तलाश में लगे हैं और इसमें एक नाम सामने आया है। दावा है कि मशहूर इंटरनेशनल सिंगर और एक्ट्रेस शैन्नन के (Shannon K) शो में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हो सकती हैं। आइए आपको शैन्नन के बारे में बताते हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: जब Amitabh Bachchan की लंबाई बनी थी करियर की राह में रोड़ा, बोले- ‘कोई हीरोइन मेरे साथ काम नहीं करेगी’
bigg boss 20 (photo credit- instagram)
