Bigg Boss 20: एक लाइफलाइन जाते ही लड़ाकू बनीं Uditi Singh, आसिफ को कहा- 'बदतमीज', सुबह सुबह हुआ बवाल

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में उदिति सिंह का गुस्सा भी फूट पड़ा है। शांत रहने वाली उदिति सीधा आसिफ से भिड़ी हैं। दोनों की जमकर लड़ाई हुई।

Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में रोज किसी न किसी का झगड़ा होता रहता है। शो में अब तक आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, माही विज, समेत कई कंटेस्टेंट्स आपस में भिड़ चुके हैं, लेकिन अब उदिति सिंह भी खुलकर सामने आ रही हैं। वीकेंड का वार में बताया गया था कि उदिति सिंह (Uditi Singh) को सबसे कम वोट्स मिले हैं। सलमान खान ने शो में उन्हें खुलने की नसीहत दी थी और अब अगले ही दिन उदिति आसिफ खान (Aasif Khan) से भिड़ती हुई नजर आएंगी। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें उदिति आसिफ को खूब लताड़ेंगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Day 7 Highlights: सलमान के सामने कनिका ने गुल्लू को किया रिजेक्ट, आम्रपाली ने अरिश्फा को लताड़ा

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    आसिफ खान से भिड़ीं उदिति

    बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सोमवार में होने वाले ढेर सारे ड्रामों के बारे में हिंट दिया गया है। प्रोमो की शुरुआत काजी तौकीर से होती है, जो घरवालों का सुबह सुबह खूब एंटरटेन करते हैं। वह स्काउट को किस करते हैं और फिर वह अपनी अजीब हरकतों से सबको हंसाते हैं। इस मौके पर वह पूल एरिया में बनी शार्क पर भी खडे़ हो जाते हैं। इसके बाद उदिति और आसिफ का ड्रामा शुरू होता है। प्रोमो में आगे देखने के लिए मिलता है कि आसिफ कंटेस्टेंट्स के साथ पूल में होते हैं और वह अचानक ही बाहर आकर बातचीत के दौरान उदिति को जोर से ताली मारते हैं और ये हरकत उदिति को पसंद नहीं आतीं। वह आसिफ की हरकत के बारे में अमन को बताती हैं और कहती हैं, 'उसने जोर से आकर यूं ताली मारी है और मुझे लगा है।' ये बात आसिफ सुन लेते हैं और कहते हैं, 'ताली एक हाथ से बजती हैं या दो हाथ से।' इसी बहसबाजी में उदिति आसिफ को बदमीज का टैग देती हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Akanksha Chamola ने तलाक की खबरों के बीच किया Gaurav Khanna को अनफॉलो, डिलीट कीं तस्वीरें

      शो में होगा नॉमिनेशन में ड्रामा

      शो में आगे नॉमिनेशन की प्रक्रिया होने वाली है, जिसमें ड्रामा भी होना है। इस प्रक्रिया में ज्यादातर कंटेस्टेंट्स उदिति का नाम लेते हैं, लेकिन बीच में बिग बॉस बखलअंदाजी करते हैं और इस प्रक्रिया को ही रद्द कर देते हैं। इसके बाद वह स्काउट ओपी, रोहेद खान और आसिफ खान को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घर में आसिफ खान, यंग डीएसए, रोहेद खान और स्काउट ओपी को नॉमिनेशन की चर्चा करते देखा गया था। ऐसे में बिग बॉस ने चारों को नियम तोड़ने का जिम्मेदार ठहराया और उन्हें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर सजा सुनाई। यंग भी इसमें शामिल थे, लेकिन कैप्टन होने की वजह से वह बच गए।

      End of Feed