Bigg Boss 20: नकुल धुल के एविक्शन के बाद अब होगी इस ट्रैवल इंफ्लुएंसर की एंट्री, वाइल्डकार्ड बन बदलेगा गेम?

Bigg Boss 20 New Wild Card Contestant Rumor: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' से नकुल धुल के एविक्शन की खबर आ रही है। वहीं दूसरी ओर शो से एक और नाम जुड़ रहा है।

Bigg Boss 20 New Wild Card Contestant Rumor: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में हर कंटेस्टेंट अपनी गेम को दुरुस्त करने में लगा हुआ है। आए दिन 'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट्स की गेम नया रुख ले रही है। बीते वीकेंड का वार पर शो में दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई। इसमें पहले सदस्य टीवी एक्टर मनीष गोयल हैं तो वहीं दूसरे सदस्य सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नकुल धुल रहे। हालांकि खबर आ रही है कि गुल्लू संग हुई लड़ाई के कारण नकुल धुल को 'बिग बॉस 20' से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। उनके एविक्शन की खबरों के बीच अब एक और शख्स का नाम 'बिग बॉस 20' से जुड़ रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: नॉमिनेशन के जाल में फंसे काजी तौकीर सहित ये 11 कंटेस्टेंट्स, जल्द हो सकता है पत्ता साफ!

Bigg Boss 20 में होगी नई वाइल्डकार्ड एंट्री? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

जतिन प्रताप सिंह बनेंगे नए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट

'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) को लेकर बताया जा रहा है कि अब शो में एक ट्रैवल इंफ्लुएंसर की बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है। दरअसल, जतिन प्रताप नाम के ट्रैवल इंफ्लुएंसर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें वह एक पेपर को थामे नजर आए। इसपर 'वाइल्ड कार्ड' लिखा हुआ था। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए जतिन प्रताप ने लिखा, "तथास्तु।" उनके कैप्शन और फोटो को देख लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दीं कि वह 'बिग बॉस 20' का हिस्सा बन सकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Gaurav Khanna बने भगवान राम, स्टेज पर दिखाया दिव्य रूप, मंत्रमुग्ध हुए फैंस ने रणबीर कपूर से की तुलना

End of Feed