Bigg Boss 20: सलमान खान ने इस शख्स को दिखाया बाहर का रास्ता, धरा रह गया 'एक्स्ट्रा जीवनदान' का कॉन्सेप्ट

Bigg Boss 20 This Contestant Evicted: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' को लेकर खबर आ रही है कि शो से एक कंटेस्टेंट का पत्ता कट चुका है।

Bigg Boss 20 This Contestant Evicted: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम नया रुख ले रही है। बीते दिन शो में दिखाया गया कि घरवाले राशन टास्क में बुरी तरह फेल होते हैं, जिससे उन्हें घर का राशन नहीं मिलता है। वहीं इस सप्ताह तीन कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं, जिसमें स्काउट ओपी, रोहेद खान और आसिफ खान शामिल हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) से एक कंटेस्टेंट बेघर हो चुका है। एक्स्ट्रा जीवनदान के बाद भी वो कंटेस्टेंट खुद को शो में सुरक्षित नहीं कर पाया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: गुल्लू को मिली कैप्टेंसी, इन सदस्यों की छिनी लाइफलाइन; काजी का चढ़ा पारा

Bigg Boss 20 से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) से निकलने वाला वो कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि रोहेद खान हैं। 'बिग बॉस 20' के फैनपेज डिजिटल न्यूज हब के मुताबिक, स्काउट ओपी, आसिफ खान और रोहेद खान में से सबसे कम वोट रोहेद को मिले थे, जिससे उन्हें घर से बेघर होना पड़ा। बता दें कि कनिका मान ने कैप्टेंसी टास्क में आगे बढ़ने के लिए रोहेद खान की एक लाइफलाइन छीन ली थी, जिसकी वजह से वह "एक्स्ट्रा जीवनदान' का फायदा भी नहीं उठा पाए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: मैरी कॉम और माही विज के बीच हुई तकरार, एक्ट्रेस बोलीं- आपको शर्म आती है?

    End of Feed