Bigg Boss 20: बहन बोलकर Love Gill के प्यार में पड़े स्काउट? ट्रोलिंग के बीच टीम ने मेकर्स पर लगाया आरोप

Scout Gill Team Response On Bond With Love Gill: बिग बॉस 20 में स्काउट लव गिल संग रिश्ते पर ट्रोल हो रहे हैं। इस ट्रोलिंग के बीच स्काउट की टीम की तरफ से मेकर्स पर आरोप लगाया है।

Scout OP Team Response On Bond With Love Gill: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में लव गिल (Love Gill) और स्काउट ओपी (Scout OP) का रिश्ता चर्चा में बना हुआ है। दोनों शो में एक दूसरे के साथ काफी सारा टाइम बिताते हैं। लव ने स्काउट को अपना भाई कहा है और स्काउट भी लव को बहन ही बोलते दिखे हैं, लेकिन अब स्काउट का एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें वह यंग डीएसए के सामने कह रहे हैं कि वह शायद लव के लिए कुछ फील कर रहे हैं। स्काउट अपने इस बयान की वजह से काफी ट्रोल हो रहे हैं। उनकी शो से बाहर एक गर्लफ्रेंड है, जिस वजह से लोग भड़क गए। इस ट्रोलिंग के बाद स्काउट की टीम को सामने आकर सफाई देनी पड़ी है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: शो में Qazi Touqeer को हुआ डेंगू, रातों-रात घर से आए बाहर, अब नहीं होगी वापसी?

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    स्काउट की टीम ने दी सफाई

    बिग बॉस 20 से स्काउट और यंग का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह लव गिल के बारे में बात कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद स्काउट की टीम की तरफ से एक पोस्ट सामने आया है। इस पोस्ट में टीम ने स्काउट और लव के रिश्ते को भाई-बहन का बताया है और रिश्ते का सम्मान करने के लिए कहा है। पोस्ट में लिखा है, 'एपिसोड में हमने जो देखा, सच में जो चर्चा हुई, और लोगों ने इसे किस तरह लिया और इसका क्या मतलब निकाला, ये तीन बेहद अलग कहानियां लगती हैं। एपिसोड में एक बहुत बड़ी बातचीत की सिर्फ कुछ झलकियां ही दिखाई गईं, और उस प्रक्रिया में, कुछ पलों को इस तरह से दिखाया गया है जिससे लोगों में प्रतिक्रिया और उत्सुकता पैदा हो। स्काउट ने हमेशा यह साफ किया है कि उनकी लव इंटरेस्ट घर के अंदर नहीं है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि हर सच्चे रिश्ते का रोमांटिक होना जरूरी नहीं है। आइए इस रिश्ते की जैसी अहमियत है उसके लिए इसकी सराहना करें और घर के अंदर इस भाई-बहन की जोड़ी का समर्थन करें।' (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Teri Meri Doriyaann फेम Vijayendra Kumeria ने पत्नी प्रीति से खत्म की शादी, 4 साल से अलग रह रहा है कपल (Excl)

      bigg boss 20 scout team post (photo credit- instagram)

      मेकर्स पर लगाया आरोप

      इसके अलावा स्काउट की टीम के इंस्टा चैनल पर भी एक पोस्ट किया गया है, जिसमें मेकर्स पर इस विवाद को खड़ा करने का आरोप लगाया है। टीम के इस पोस्ट पर लिखा है, 'बिग बॉस के मेकर्स ने ऐसा कई बार किया है, वे क्लिपों को चुनिंदा तरीके से काटते हैं और सिर्फ हाइप, ड्रामा और टीआरपी बढ़ाने के लिए एक खास नैरेटिव (कहानी) तैयार करते हैं।'

      वीकेंड का वार में उठेगा मुद्दा?

      हालांकि, अब देखना होगा कि क्या सलमान खान इस मुद्दे को उठाते हैं। इस विवाद में जितना स्काउट ट्रोल हो रहे हैं, उतना ही लव गिल की छवि भी खराब हो रही है। दूसरी तरफ लोगों की सारी सिपंथी स्काउट की गर्लफ्रेंड की तरफ है। ऐसे में फैंस देखना चाहते हैं कि सलमान खान इस विवाद पर क्या बोलते हैं।

      End of Feed