Bigg Boss 20 Highlights: स्काउट ने तोड़ा Love Gill से रिश्ता? गेम में मचाएंगे धमाल, माही विज पर भड़के सलमान खान

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में स्काउट ओपी और लव गिल के मुद्दे पर जमकर चर्चा हुई। सलमान खान ने दोनों को सोलो गेम खेलने की सलाह दी।

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में कई सारे ड्रामे हो रहे हैं। शो में इन दिनों सबसे ज्यादा स्काउट ओपी और लव गिल का रिश्ता ध्यान खींच रहा है और वीकेंड का वार में भी इन दोनों की चर्चा हुई। इन दोनों के मुद्दे में शामिल तमाम लोगों को सलमान खान ने सुनाया। शनिवार के एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि सलमान खान ने लव गिल (Love Gill) और स्काउट (Scout) को खूब फटकार लगाई। इस दौरान सलमान ने स्काउट और लव के बीच नाड़े वाले मजाक को उठाया। इस मौके पर सलमान ने कनिका मान को फटकार लगाई। रविवार के एपिसोड की शुरुआत भी यही से हुई। आइए आपको बताते हैं कि रविवार के एपिसोड में क्या क्या हुआ? Nandish Sandhu ने गर्लफ्रेंड Kavita Banerjee संग रचाई शादी, बंगाली रीति-रिवाजों में लिए सात फेरे

bigg boss 20

bigg boss 20 (Photo credit- instagram)

लव और स्काउट के मुद्दे पर बवाल

    रविवार के एपिसोड की शुरुआत में सलमान खान ने कनिका से पूछा कि वह लव और स्काउट के नाड़े वाले मजाक पर क्यों हंस रही थीं? इस पर कनिका मान के लिए सलमान ने ट्यूबलाइट जैसे शब्द का इस्तेमाल किया। इस मौके पर कनिका थोड़ा बहस करती हुई दिखीं, तो सलमान ने उन्हें फटकार लगाई। इसके बाद सलमान चले गए और काजी ने स्काउट और लव पर अपनी राय रखी। काजी का गुस्सा फूटा और वह लव के सामने चिल्लाकर बोलते दिखे, 'तुम उसके इमोशन से खेल रही हो।' दोनों के बीच खूब बहस होती है और काजी स्काउट को सोलो खेलने के लिए कहते हैं। इस मौके पर आम्रपाली और यंग मिलकर स्काउट को समझाते हैं। आम्रपाली भी लव को सोलो गेम खेलने पर समझाती हैं। इस वजह से बहुत बड़ा ड्रामा होता है। Bigg Boss 20: सलमान खान के सामने Kaashvi के लिए ये क्या बोल गए ScoutOP? जानिए पूरा मामला

    काशवी संग अपने रिश्ते का खुलासा

      इसके बाद सलमान खान फिर से आते हैं और स्काउट को खूब समझाते हैं। वह स्काउट को गेम में आगे बढ़ने के लिए कहते हैं और पुरानी बातों का बोझ न उठाने के लिए कहते हैं और स्काउट भी ऐसा करने के लिए कहते हैं। इसके बाद सलमान लव को समझाने की कोशिश करते हैं और स्काउट से साइड होने के लिए कहते हैं। इस मौके पर सलमान को लड़कियों की सिक सेंस की बात करते हैं, जिससे लड़के की फीलिंग के बारे में पता चलता है। इतना ही नहीं, सलमान के सामने कनिका और यंग बोलते हैं कि उन्हें लगता है कि स्काउट लव को पसंद करने लगा है और फिर आखिर में सलमान स्काउट को सलाह देते हुए कि मां और काशवी की बातों पर ही ध्यान दे। इस मौके पर ही स्काउट रिवील करते हैं कि काशवी उनकी मंगेतर हैं और सलमान आखिरी में दोनों पर सबकी राय देते हैं। शो में आगे दिखाया गया था कि स्काउट और लव के मुद्दे के बाद सलमान खान माही विज पर आते हैं और उन्हें अपनी बातों पर रहने के लिए कहते हैं

      End of Feed