Bigg Boss 20: कंटेस्टेंट्स नहीं दर्शकों पर मेहरबान हुए है Salman Khan, तोहफे में दी ये सौगात

Bigg Boss 20 Major Update: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' धूम मचाने के लिए तैयार है। खास बात तो यह है कि इस बार एक सौगात शो के फैंस को भी मिलने वाली है।

Bigg Boss 20 Major Update: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' ने टीवी की दुनिया में खूब धूम मचाई है। वहीं अब 'बिग बॉस' का 20वां सीजन भी टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। सलमान खान के 'बिग बॉस 20' से अभी तक कई कलाकारों के नाम भी जुड़ चुके हैं। दूसरी ओर बिग बॉस 20 का हर प्रोमो दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ाने का काम कर रहा है। इसी बीच 'बिग बॉस 20' को लेकर एक और अपडेट सामने आया है। इस अपडेट के मुताबिक, इस बार सलमान खान कंटेस्टेंट्स नहीं बल्कि फैंस पर मेहरबान होने वाले हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Asim Riaz के 'सुअर' वाले कमेंट के बाद Paras Chhabra ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, यूं दिया करारा जवाब

Bigg Boss 20 को लेकर आया बड़ा अपडेट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) को लेकर हाल ही में मेकर्स ने सलमान खान की एक साझा की है, जिसमें वह शो से जुड़ा अपडेट देते नजर आए। इस फोटो के नीचे लिखा नजर आया, "सोच रहा हूं, एक वरदान फैंस को भी दे ही दूं। जुड़े रहें।" वहीं दूसरी ओर फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "भाई का वरदान, फैंस पर मेहरबान।" 'बिग बॉस 20' की इस पोस्ट के बाद लोगों के बीच अटकलें लगने लगीं कि आखिर उन्हें क्या तोहफा मिलने वाला है। एक यूजर ने सवाल किया, "इस बार घर में बुला रहे हो क्या?" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "सब चलेगा, बस पक्षपाती नहीं होना चाहिए।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 से बाहर हुए Gaurav Khanna, जाते जाते farrhana bhatt के लिए कह गए दिल की बात

    End of Feed