Katrina Kaif की ट्रोलिंग पर भड़के Salman Khan, पैपराजियों को भी लताड़ते हुए बोले- अगली बार इन्हें चमाट मारो...

Bigg Boss 20 Salman Khan Supports Katrina kaif: सलमान खान ने बीते दिन 'बिग बॉस 20' में कैटरीना कैफ का सपोर्ट किया। उन्होंने पैपराजियों के गंदे शॉट एंगल पर भी भड़ास निकाली।

Bigg Boss 20 Salman Khan Supports Katrina kaif: सलमान खान ने अपने धमाकेदार शो "बिग बॉस 20' में रहकर लोगों का खूब दिल जीता है। सलमान खान वीकेंड का वार पर 'बिग बॉस 20' का हिस्सा बने। उन्होंने कंटेस्टेंट्स को पाठ पढ़ाते हुए ट्रोल्स और पैपराजियों की जमकर क्लास लगाई। बीते दिन 'बिग बॉस 20' में वीकेंड का वार पर सलमान खान का अलग ही अवतार देखने को मिला। सलमान खान ने उनकी उम्र और वजन पर कमेंट करने वालों को लताड़ा, साथ ही स्टेज पर ही टीशर्ट उतारकर अपनी बॉडी फ्लॉन्ट की। इतना ही नहीं, सलमान खान ने नेशनल टीवी पर कैटरीना कैफ का सपोर्ट किया और एक्ट्रेसेस के बैक शॉट लेने वाले पैपराजियों को भी खूब लताड़ लगाई। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Big Boss 20: गुस्साए सलमान खान ने बीच शो में उतार दी शर्ट और कैप, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, 'सीने में दर्द' वाले प्रोमो पर उखड़े

Salman Khan ने किया कैटरीना कैफ को सपोर्ट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

कैटरीना कैफ के सपोर्ट में उतरे सलमान खान कैटरीना कैफ को प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन के लिए लोगों ने जमकर ट्रोल किया था। हालांकि फैंस ने कैटरीना कैफ का सपोर्ट किया। वहीं अब सलमान खान ने भी इस मामले पर आवाज उठाई। उन्होंने कैटरीना कैफ का नाम लिये बगैर ही प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के वजन पर रिएक्शन दिया। एक्टर ने कहा, "प्रेग्नेंट होने के बाद सबका ही वजन बढ़ता है। वो जब फिल्मों में आएंगी तो फिर से फिट हो जाएंगी, उन्हें अपने परिवार के साथ वक्त बिताने का समय मिलना चाहिए। जो लोग ट्रोल करते हैं, वो खुद की शक्ल बेजार हैं और दूसरों पर टिप्पणी करते हैं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान ने आसिफ खान सहित इन कंटेस्टेंट्स को लगाई लताड़, Yung DSA को बताया माही विज का सच

End of Feed