Bigg Boss 20: 'इस घर में रॉकस्टार एक ही है'- काजी तौकीर के फैन बने सलमान खान, इन सदस्यों की लगी क्लास

Bigg Boss 20 Salman Khan On Weekend Ka War: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 20' से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान काजी तौकीर की तारीफ करते दिखाई दिये।

Bigg Boss 20 Salman Khan On Weekend Ka War: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 20' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में हर कंटेस्टेंट अपनी गेम व अंदाज के कारण सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं आज 'बिग बॉस 20' का पहला वीकेंड का वार होने वाला है, जिससे जुड़े कई प्रोमो वीडियो सामने आ चुके हैं। पहले वीकेंड का वार पर नजर आया कि सलमान खान मानो काजी तौकीर के फैन ही बन गए। 'बिग बॉस 20' के प्रोमो वीडियो में सलमान खान ने जमकर काजी तौकीर की तारीफ की। हालांकि वीकेंड का वार पर कई कंटेस्टेंट्स ऐसे भी रहे, जो कि भाईजान के हत्थे चढ़े। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार से जुड़े सभी अपडेट्स पर- टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: यंग डीएसए की ‘नहाते टाइम कॉल कर लूंगा’ वाली बात पर भड़कीं Kanika Mann, माही विज ने भी लगाई फटकार

Bigg Boss 20 में सलमान खान बने काजी तौकीर के फैन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    सलमान खान (Salman Khan) ने काऊ ब्वॉय के लुक में 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के वीकेंड का वार पर एंट्री की। उन्होंने काजी तौकीर को लेकर घरवालों से कहा, "इस घर में कितने भी स्टार्स हैं, रॉकस्टार तो एक ही है काजी तौकीर। पूरा हफ्ते आप 'आऊ' करके चल रहे थे। मुझे सिखा दो ना यार, 'आई एम आ रॉकस्टार।'" सलमान खान ने काजी के साथ-साथ बाकी लोगों से भी उनका हुकस्टेप करने के लिए कहा। हालांकि काजी तौकीर को देख सलमान खान ने कह दिया कि ये मेरे लिए बहुत मुश्किल है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: BB 20: 'पछतावा होता है कि...'- करण वाही संग ब्रेकअप पर रो पड़ीं Uditi Singh, बोलीं- अपने बारे में नहीं सोचा

    End of Feed