Bigg Boss 20 Salman Khan Bashed Rhiti Tiwari: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार बढ़ती ही जा रही है। शो में कैप्टेंसी टास्क के तौर पर डिस बैटल हुई थी, जिसमें रीति तिवारी ने हदें पार करते हुए उदिति सिंह पर भद्दी टिप्पणी की थी। रीति तिवारी की हरकत से काजी तौकीर का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया था। दोनों के बीच जमकर गहमा-गहमी भी दिखाई दी थी। वहीं उदिति सिंह (Uditi Singh) पर किये गए भद्दे कमेंट्स को लेकर रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) ने बिल्कुल माफी नहीं मांगी, जिसपर दर्शकों ने भी नाराजगी जाहिर की। लेकिन अब दर्शकों की इच्छा पूरी होने जा रही है, क्योंकि वीकेंड का वार पर सलमान खान रीति तिवारी को आड़े हाथों लेते नजर आएंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माता-पिता के तलाक पर रो पड़ीं मनोज तिवारी की बेटी, बोलीं- जब उनकी जिंदगी में सुरभि आई तो...
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) का सलमान खान से जुड़ा प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने रीति तिवारी की पोल खोलते हुए बताया कि आपको काजी तौकीर से जलन होती है। साथ ही डिस बैटल में उनके हदें पार करने पर भी सवाल खड़े किये। सलमान खान ने रीति तिवारी से कहा, "आप काजी तौकीर से बहुत जल रही हैं और असुरक्षित हैं।" उनकी बात पर रीति तिवारी ने कहा कि मुझे काजी से जलन तो बिल्कुल नहीं है, बस मुझे ये एक इंसान के तौर पर पसंद नहीं हैं। वहीं सलमान खान ने उनके डिस बैटल पर तंज कसते हुए कहा, "डिस तो छोड़ो, तुम्हें इसपर गर्व है, लेकिन मैं ये कहूंगा कि ये अब तक कि सबसे घटिया डिस थी। एक सीमा में रहकर अपमान करना होता है।" सलमान खान की बातें सुनकर रीति तिवारी ने जवाब दिया कि मेरा उन बातों से कोई मतलब नहीं था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kamya Punjabi ने 'बिग बॉस 20' को बताया 'बोरिंग', ट्वीट कर Rhiti Tiwari पर भी कसा तंज
लेकिन सलमान खान (Salman Khan) यहीं नहीं रुके। उन्होंने 'बिग बॉस 20' में बाकी कंटेस्टेंट्स को भी आड़े हाथों लिया। आसिफ खान को भी लताड़ते हुए सलमान खान बोले, "आप लोगों को ये अपमान की हदें पार कर गईं। ये आप लोग चढ़ा रहे थे, ये चढ़ रही थीं। कहां गई आसिफ आपकी अक्ल? अगर आपकी बहन पर ये डिस होता, कोई करती ये डिस तो करने देते आप?"
बता दें कि सलमान खान ने उदिति सिंह पर भी नाराजगी जाहिर की। उदिति सिंह ने रीति तिवारी को बदसूरत और मोटी कहा था, जिसे लेकर सलमान खान ने उन्हें आड़े हाथों लिया। उन्होंने काजी तौकीर की क्लास लगाते हुए भी कहा कि आप टास्क में अपना आपा खो बैठते हैं। इतना ही नहीं, सलमान खान ने कनिका मान, गुल्लू और स्काउट ओपी जैसे कंटेस्टेंट्स को भी खरी-खोटी सुनाई।
