Bigg Boss 20 से बाहर आते ही काजी तौकीर के लिए बदले रोहेद खान के सुर, गले न लगाने पर दी सफाई (Exc)

Bigg Boss 20 Rohed Khan Says This On Qazi Touqeer: 'बिग बॉस 20' से बाहर आने के बाद रोहेद खान ने काजी तौकीर के बारे में बात की, साथ ही गले न लगाने वाली बात पर भी चुप्पी तोड़ी।

Bigg Boss 20 Rohed Khan Says This On Qazi Touqeer: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम नया रुख ले रही है। बीते सप्ताह 'बिग बॉस 20' से रोहेद खान को जाना पड़ा। उन्हें सबसे कम वोट तो मिले ही थे, साथ ही उनकी एक लाइफलाइन भी जा चुकी थी। वहीं शो से बाहर निकलने के बाद अब रोहेद खान ने टेली टॉक संग बातचीत की है। उन्होंने अपने इंटरव्यू के दौरान न केवल 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) की गेम को लेकर चुप्पी तोड़ी। साथ ही काजी तौकीर के बारे में भी बात की। रोहेद खान ने सफाई दी कि उन्होंने काजी तौकीर से हाथ मिलाया था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कनिका मान को देख धड़का Rohed Khan का दिल, खुद बोले- जब मैंने उसे पहली बार देखा...

Bigg Boss 20: काजी तौकीर के लिए बदले रोहेद खान के सुर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में काजी तौकीर के प्रैंक को लेकर रोहेद खान ने कहा, "जो काजी की पोल खुली, मैं उसपर उससे बात करना चाहता था। उसे कुछ समझाने की कोशिश कर रहा था, ये समझकर कि वो शायद दर्शकों को नहीं बता रहा है। लेकिन अब मैं देख रहा हूं कि वो कैमरा में देखकर बोल रहा था। अब मैं समझ रहा हूं कि वो बहुत अच्छा प्ले कर रहा था। लेकिन आप हमारे नजरिये से देखो तो हमें नहीं पता था कि ये दर्शकों को बता रहा है। हमें लग रहा था कि ये उस चीज पर मजाक कर रहा है। अभी जब मैं बाहर आया तो मैं समझ गया कि उसने ये क्यों किया? जिस तरह से उसने दर्शकों का मनोरंजन किया, उसकी तारीफ करनी चाहिए।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: मनोज तिवारी की बेटी Rhiti के खिलाफ बोलने के बाद सिंगर Sajid को मिली धमकी, भड़के गायक बोले- 'बाप से पंगा नहीं'

      काजी तौकीर को गले न लगाने पर रोहेद खान ने तोड़ी चुप्पी

      'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में रोहेद खान ने काजी तौकीर को लेकर आगे कहा, "घर के अंदर का रिएक्शन ही अलग था, जब उसकी पोल खुली। हर कोई हताश था, मैं भी हताश था। घर के अंदर टीवी या कुछ नहीं है, जिससे आप किसी के रिएक्शन जज कर सकें। अभी एक क्लिप वायरल हो रहा था कि मैंने काजी को हाथ नहीं दिया। लेकिन मैंने हाथ मिलाया था, उसने कहा भी कि बुरा नहीं मानना और मैंने कहा कि नहीं नहीं ठीक है। लेकिन वो उल्टा हो गया है। सब लोग बोल रहे हैं कि रोहेद ने उससे हाथ नहीं मिलाया। सबका अपना-अपना नजरिया होता है।"

      End of Feed