काजी तौकीर बिग बॉस 20 के मोस्ट फनी और इंटरेस्टिंग कंटेस्टेंट में से एक हैं, जो लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। काजी तौकीर को अच्छे से पता है कि उन्हें खबरों में कैसे बने रहना है? चाहें बात गाने की हो या फिर कुछ ऐसा करने की कि लोग उनकी तरफ देखें... काजी तौकीर हमेशा ध्यान खींच ही लेते हैं। हाल ही में उन्होंने जिस तरह से स्काउट ओपी और लव गिल की दोबारा दोस्ती कराई है, उसने तो बड़े-बड़े लोगों का दिल जीत लिया है। बिग बॉस 7 का हिस्सा रहीं काम्या पंजाबी ने तो सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करके फैंस को बताया है कि काजी उनके फेवरेट बन चुके हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: गुल्लू-यंग डीएसए में भिड़ंत, माही पर भड़के काजी; कौन बना नया कैप्टन?
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने मिटाईं ScoutOP-Love Gill की दूरियां तो Kamya Punjabi हुईं फिदा
Kamya Punjabi ने की Qazi Touqeer की तारीफ
काम्या पंजाबी अक्सर सोशल मीडिया पर बिग बॉस से जुड़ी चीजों पर रिएक्ट करती रहती हैं। वो बिग बॉस 20 को भी लगातार देख रही हैं और इसके प्रतियोगियों को खूब फॉलो कर रही हैं। हाल ही में बिग बॉस 20 में जिस तरह से काजी तौकीर ने स्काउट ओपी और लव गिल के बीच दूरियां मिटाईं, उससे काम्या पंजाबी काफी इम्प्रेस हुईं। काम्या ने सोशल मीडिया पर लिखा है, "काजी यारयय... एक ही दिल कितनी बार जीतोगे? इतनी लड़ाइयां हुई हैं आपकी स्काउट और लव के साथ लेकिन जब आपने इन दोनों को दर्द में देखा तो आपने इनकी चीजें संभालने का जिम्मा उठाया। तुम्हारी दुआएं और खुशी देखकर मुझे पता चल गया है कि तुम्हारा दिल कितना साफ है। जब ये दोनों फिर से एक हुए तो दिख रहा था कि तुम दिल से खुश हो।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'तुम्हारा WKW पर दिखा...'- उदिति ने स्काउट को मारा ताना, एक-दूजे पर जमकर हुए पर्सनल अटैक
काजी तौकीर ने जो किया उसके साथ-साथ स्काउट ने जिस तरह से अरिफ्शा के साथ लड़ाई को हैंडल किया, उसकी भी काम्या ने जमकर तारीफ की है। काम्या जिस तरह से बिग बॉस 20 को फॉलो कर रही हैं, ऐसा लग रहा है कि वो इस शो की सबसे बड़ी फैन हैं। वैसे आप काम्या की बात से कितना इत्तेफाक रखते हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
