Bigg Boss 20 Qazi Touqeer And Kanika Maan Fight: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने छोटे पर्दे पर धाक जमाई हुई है। 'बिग बॉस 20' में इन दिनों कंटेस्टेंट्स की गेम दिन पर दिन दिलचस्प होती जा रही है। रोजाना ही शो में कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार देखने को मिलती है। कभी किसी टास्क की वजह से तो कभी घर के काम को लेकर कंटेस्टेंट्स आपस में लड़ बैठते हैं। 'बिग बॉस 20' में कई बार देखा जा चुका है कि कनिका मान और काजी तौकीर की बिल्कुल नहीं बन रही है। वहीं हाल ही में शो से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें कनिका मान काजी तौकीर (Qazi Touqeer) पर भड़कीं नजर आईं। कनिका मान ने काजी तौकीर से ये तक कह दिया कि आपको यहां से तमीज मैं सिखाकर जाऊंगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: रीति ने काजी से मांगी माफी, यंग और लव में आई दरार; कैप्टेंसी टास्क में मचा बवाल
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के प्रोमो वीडियो के मुताबिक, काजी तौकीर ने कनिका मान (Kanika Mann) के साथ कोई ऐसा मजाक किया, जो एक्ट्रेस को जरा भी पसंद नहीं आया। ऐसे में एक्ट्रेस ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "काजी आप जरूरत से ज्यादा बुद्धिमान हैं। आपको यहां से तमीज मैं ही सिखाकर जाऊंगी।" वहीं माही विज ने काजी तौकीर से कहा कि वो भड़की हुई है आप पर। लेकिन काजी ने बेफिक्री दिखाते हुए कहा कि तो क्या हुआ? उदिति सिंह ने काजी को सलाह देते हुए कहा कि आपको सबके साथ मजाक नहीं करना चाहिए। लेकिन बदले में काजी तौकीर ने जवाब दिया, "यार वो मेरी मर्जी है।" जैसे ही अमन गांधी ने कहा कि इसपर पहले भी पंगा हो चुका है तो वहीं काजी तौकीर ने जवाब दिया कि अरे ये केवल मस्ती के लिए था। लेकिन कनिका मान भड़कते हुए बोलीं, "ये बहुत ही घटिया था और मैंने आपसे ये उम्मीद बिल्कुल नहीं की थी।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: गुल्लू की कैप्टेंसी पर घरवालों ने निकाली भड़ास, अरिश्फा खान बोलीं- बहुत ही वाहियात लगी...
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में काजी तौकीर (Qazi Touqeer) संग कंटेस्टेंट्स की तकरार यहीं नहीं रुकी। आम्रपाली दुबे ने काजी तौकीर से कहा कि आपको बोलने की जरूरत भी क्या थी? लेकिन काजी तौकीर ने जवाब देते हुए कहा, "अरे ये उसके और मेरे बीच की बात है, आप क्यों इस मुद्दे में घुस रहे हो? आप उसकी वकील हो? अगर इसका मुद्दा बनाएंगे तो भाड़ में जाओ।"
