Bigg Boss 20: मैरी कॉम और माही विज के बीच हुई तकरार, एक्ट्रेस बोलीं- आपको शर्म आती है?

Bigg Boss 20 Latest Promo: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' में आए दिन ट्विस्ट आ रहा है। आज शो में दिखाया जाएगा कि मैरी कॉम और माही विज के बीच तकरार देखने को मिलेगी।

Bigg Boss 20 Latest Promo: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' के हर एपिसोड में कंटेस्टेंट्स का गेम नया रुख ले रहा है। 'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार भी बढ़ती ही जा रही है। शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स कई ग्रुप्स में बंट चुके हैं। 'बिग बॉस 20' में मैरी कॉम पर आरोप लगे कि वह बातें इधर-उधर करती हैं। साथ ही उनपर ये भी आरोप लगा कि उन्होंने माही विज की बातों को गलत रूप से यंग डीएसए को बताया था। वहीं आज के एपिसोड में मैरी कॉम और माही विज के बीच जबरदस्त तकरार देखने को मिलेगी। इससे जुड़ा 'बिग बॉस 20' का एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: गुल्लू को मिली कैप्टेंसी, इन सदस्यों की छिनी लाइफलाइन; काजी का चढ़ा पारा

Bigg Boss 20: माही विज और मैरी कॉम में हुआ बवाल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    'बिग बॉस 20' के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि पहले कंटेस्टेंट्स राशन को लेकर एक-दूजे के पर टिप्पणी करते नजर आए। जहां स्काउट ओपी ने अरिश्फा खान को क्राई बेबी कहा तो वहीं कनिका मान ने अमन गांधी को लेकर कहा कि वह हर टीम में रहने की कोशिश करते हैं। इससे इतर बिग बॉस ने गुल्लू यानी कुशाल तंवर से सवाल किया कि शो में एक बुली गैंग है, लेकिन आप किसे वो टैग देना चाहेंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Karan Wahi होंगे पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट? एक्टर ने दिया हिंट, Ex उदिति सिंह से लेंगे पंगा?

    End of Feed